फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shivbhakts offer Jal to Lord Shiv

जय जय जय अनंत अविनाशी करत कृपा सबके घटवासी

Mon, 24 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Shivbhakts offer Jal to Lord Shiv
Kanwariyas
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को चारों ओर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष ही सुनाई पड़े। बरेली मोड़ से मोहम्मदी रोड पर शाहजहांपुर की सीमा में सारा माहौल शिवमय दिखाई दिया। हजारों की संख्या में कांवड़िये हरिद्वार, ढाईघाट और घटियाघाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ के शिवधाम कूच करते रहे। आकर्षक झांकियों के साथ ट्रैक्टर ट्रालियों, ट्रकों, मैटाडोर, मोटर साइकिल, साइकिल और पैदल कांवड़ यात्रियों से शहर की सड़कें देर शाम तक गुलजार रहीं। बरेली मोड़ से बाईपास होते हुए रेती, हथौड़ा चौराहा से मोहम्मदी की ओर निकलने वाले कांवड़ियों के लिए जगह-जगह भंडारे भी लगाए गए। शिवभक्तों के लिए विश्राम स्थल भी बनाए गए हैं। पंडालों में मेज-कुर्सी लगाकर फलाहार और भोजन की व्यवस्था की गई है। भोलेबाबा के भजनों पर नाचते-झूमते भक्तों का नजारा देखते ही बनता है। इधर, शहर में लाल इमली चौराहा स्थित मंगलसिंह की ठेकी के पास से भोलेबाबा के भक्तों ने गोलाकर्णनाथ कूच किया। यह उनकी लगातार नौवीं यात्रा थी। भगवान शिव, राधा-कृष्ण, मां काली आदि की झांकियों के साथ जय-जयकार करते भक्त जलाभिषेक के लिए निकले। इनमें दीपक कश्यप, दिनेश, शिवम, हरिओम, सुरेश, गंगाराम, महेंद्र, रामशंकर, प्रमोद, दीनानाथ आदि व्यवस्था संभाले रहे। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रमुख चौराहों पर पुलिसबल तैनात रहा।  
विज्ञापन


शिवालयों में भी भक्तों की लगीं कतारें
सावन के तीसरे सोमवार को शहर समेत जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह तड़के से ही घंटों की ध्वनि और भोलेबाबा के जयकारों से दिशाएं गूंजती रहीं। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने मंदिरों में पहुंचकर भोलेबाबा का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से बेलपत्र चढ़ाकर मनौती मांगी। 
विज्ञापन

पूजा की थाली सजाकर भक्त मंदिरों में पहुंचते रहे और बाबा के दरबार के समक्ष कतारें लंबी होती रहीं। शांतिपूर्वक अपनी बारी की प्रतीक्षा के बाद अवसर मिलते ही भक्तों ने गंगाजल, दूध आदि से अभिषेक कर चंदन, बेलपत्र, पुष्प, मिष्ठान, धतूरा, भांग, अक्षत, फल आदि से पूजा-अर्चना की और आरती कर सुख-संपत्ति की कामना की। दूर रात तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। मंदिरों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बाजार में भी पूजा सामग्री की दुकानें सजी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोलेबाबा के सैकड़ों भक्तों ने किया पार्थिव रुद्राभिषेक 
खिरनीबाग रामलीला मैदान में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन सोमवार को भक्तों ने  कच्ची मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। कथा व्यास प्रशांत प्रभु के मार्गदर्शन में पुरोहितों ने कथा पंडाल में ही पंक्तिबद्ध होकर पार्थिव शिवलिंग बनाए और उनका सामूहिक रूप से जल, दूध, दही, शहद, गन्ने के रस आदि से अभिषेक किया। इसी क्रम में रुद्रों का विधिविधान से पूजन किया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक रुद्राभिषेक के लिए भक्त उमड़ते रहे। बड़ी संख्या में भक्तों ने परिवार के सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से पूजन किया और भोले बाबा से मनौती मांगी।


पटना देवकली मंदिर में किया जलाभिषेक
एकल अभियान अंचल से जुडे़ शिवभक्तों ने मुमुक्षु आश्रम पर एकत्र होकर पटना देवकली के पौराणिक शिव मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक किया। धार्मिक यात्रा का शुभारंभ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर किया। इसके बाद अभियान के अध्यक्ष ओम सिंह, सचिव कौशल सिंह के नेतृत्व में धीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र, विनय प्रताप, कप्तान सिंह, कमलजीत, अमलपाल, गीता, विवेक, आलोक, संतोष, राज कुमार, राजेश, अशोक, राजकमल, मोहित, मुकेश, योगेश, अमित, प्रदीप, अमरजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed