फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shiv Sena workers blow the effigy of Pak

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पाक का फूंका पुतला

Fri, 21 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Fri, 21 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान द्वारा अपहृत कर फांसी की सजा सुनाने के मामलेे में भारत सरकार के स्तर से ठोस कार्रवाई नहीं होते देख शिवसेना कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने खिरनीबाग चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कर उस पर आक्रमण करने की मांग की। 
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए शिवसेना के नगर प्रमुख अमन नैयर ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकतें बढ़ती जा रही है। देश की जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों के प्रति भारत ने हमेशा मानवीय दृष्टिकोण अपनाया, लेकिन पड़ोसी देश सरबजीत के बाद अब साजिशन पकड़े गए भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी जाधव की जान लेने पर आमादा है। 
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे को दिए ज्ञापन में दुश्मन को जवाब देने के लिए भारतीय सेना को खुली छूट देने, पाकिस्तान से आने वालों के वीजा निरस्त कर पाक से राजनयिक और व्यापारिक संबंध तोड़ने, युद्ध होने की दशा में शहीद होने वाले भारतीय सैनिकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी के साथ 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने आदि मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन में रघुवीर सिंह कश्यप, विजय कुमार, सोनू, अरुण कुमार, मोहित श्रीवास्तव, नकुल कुमार, अभिषेक, मोहित गुप्ता, सुभाष चंद्र, नीरज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed