{"_id":"b59c0870af7290ead905d77719771b0f","slug":"shield-of-handball-capture-shahjahanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल की शील्ड पर शाहजहांपुर का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबाल की शील्ड पर शाहजहांपुर का कब्जा
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
64वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी एवं हैंडबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डीएम शुभ्रा सक्सेना ने एसपी आरपीएस यादव के साथ विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान कीं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रविवार को पुलिस लाइंस में खेले गए हैंडबाल के फाइनल मुकाबले में मेजबान शाहजहांपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद को 12-6 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। यहां बतादें कि शनिवार को हॉकी के फाइनल में बरेली ने शाहजहांपुर को पराजित कर दिया था। रविवार को हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीएम शुभ्रा सक्सेना ने पुलिस को चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की नसीहत दी और शानदार खेल दिखाने के लिए उनका उत्साहवर्धन भी किया।
एसपी आरपीएस यादव ने सभी टीमों, उनके कोच और मैनेेजर तथा तीन दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। मोहम्मद सगीर के संचालन में हुए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण आशाराम यादव, एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ पुलिस लाइंस उमेश शर्मा, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबिल महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबिल रिजवान खां आदि का योगदान रहा।