{"_id":"59b459b4901ff129caabea95523bc26a","slug":"shicshamitron-locks-installed-in-500-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने 500 स्कूलों में लगाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने 500 स्कूलों में लगाए ताले
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले से अचानक नौकरी चले जाने से मायूस और नाराज शिक्षामित्र सोमवार को बगावती अंदाज में विरोध प्रदर्शन को सड़कों पर उतरे। ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर जमकर हंगामा काटा और स्कूलों में कार्य बहिष्कार करते हुए तालाबंदी कराई। इस क्रम में पुवायां समेत कई स्थानों पर तैनात स्थायी और प्रशिक्षु शिक्षकों से इनके झड़प की भी स्थिति बनी। कई स्थानों पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा लेकिन पुलिस बल प्रयोग से बचते हुए स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। एडीएम प्रशासन और बीएसए ने जिले भर में 500 से अधिक स्कूलों में तालाबंदी होने की बात स्वीकारी है।
किला स्थित नगर संसाधन केंद्र पर सुबोध वर्मा के नेतृत्व में अधिकांश शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार करके बीआरसी पर ताला डाल दिया और प्रदर्शन किया। शहर में मेहमान शाह, अजीजगंज द्वितीय, पुलिस लाइंस सहित 12 स्कूल बंद रहे।
जलालाबाद। हाईकोर्ट के आदेश के विरोध मे सोमवार को शिक्षा मित्र एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा के नेतृत्व मे बीआरसी पर एकत्र हुये शिक्षा मित्रों ने जमकर हंगामा काटा और वहां स्थित प्राथमिक स्कूल समेत बीआरसी पर ताला लगाकर गेट पर विरोध प्रर्दशन किया। काफी देर हंगामा करने के बाद शिक्षा मित्र अलग अलग समूहों मे बंटकर देहात क्षेत्रों मे निकल गये और क्षेत्र के तमाम स्कूलो मे शिक्षण कार्य बन्द करा दिया। उस समय तक अधिकांश स्कूलों मे मिड डे मील भी बन चुका था। जबकि बीआरसी केन्द्र पर मौजूद अधिकारियों ने भी शिक्षा मित्रों की जबरदस्ती करने का विरोध करने के बजाय वहां से खिसक जाना ही उचित समझा। इस दौरान संगठन के जिला मंत्री कश्मीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष वादाम सिंह, ब्लाक संगठन मंत्री निरंकार के अलावा कई महिला शिक्षा मित्र भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां में बीआरसी भवन पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने सभी स्कूल बंद होने का दावा किया है। बीईओ उपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 75 प्राथमिक स्कूल हैं। लगभग 50 स्कूल बंद रहने की सूचना है।
खुटार। खुटार में भी शिक्षामित्रों ने बीआरसी भवन पर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। सोमवार को ब्लाक क्षेत्र के तमाम स्कूल बंद रहे। कुछ स्कूलों को जबरिया बंद कराने का भी प्रयास किया गया। बंडा। ब्लाक क्षेत्र में 155 प्राथमिक स्कूल हैं। शिक्षामित्रों के बीआरसी भवन पर प्रदर्शन करने और स्कूल नहीं जाने का निर्णय लिए जाने के कारण तमाम स्कूल नहीं खुल सके। बीईओ सुशील कनौजिया के अनुसार करीब 42 स्कूल बंद रहे। बीआरसी भवन पर शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन किया, लेकिन कार्यालय खुला रहा।
तिलहर। शिक्षा मित्रों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर सपरिवार इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की और न्यायालय के आदेश के बाद आत्म हत्या करने बाले समायोजित शिक्षकों को सरकारी नौकरी व पचास लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने हतोत्साहित शिक्षा मित्रों के साथ न्याय करने की मांग की भी मांग की।
सिंधौली। सोमवार को समायोजित शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्र में भ्रमण कर संपूर्ण रूप से विद्यालयों में तालाबंदी कराई। बीआरसी भवन पर पहुंचे शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को धमकाकर भगा दिया तथा शिविर नहीं चलने दिया। बीआरसी भवन में भी तालाबंदी कर केंद्र सरकार के खिवफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं कलान में शिक्षामित्रों ने विद्यालय बन्द कर,व्लाक संसाधन केन्द्र पर धरना दिया और उन विद्यालयों भी बन्द करा दिया जहा शिक्षक तैनाथ थे और वह शिक्षण कार्य करते थे। परौर में शिक्षामित्रों ने मोटर साइकिलों एवं ट्रैक्टरों से एक सांकेतिक रैली निकाल कर प्राइमरी स्कूलों को बन्द कराया।
खुदागंज। शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर ताला डालकर धरना देकर जनसभा की। प्रशिक्षु शिक्षकों को शिक्षामित्रों ने बीआरसी से भगाया। आदर्श शिक्षामित्र बेलफेयर एशोसियेशन की भिजला प्रभारी पूजा सिंह ने कहा कि अगर शिक्षामित्रों का समायोजन गलत है तो अब तक शिक्षामित्रों से जितने सरकारी कार्यों में डयूटी लगाई गई जैसे जनगणना, पल्स पोलियों, मतदाता सूची, राशन कार्ड, बैकवर्ड सर्वें, ये कार्य भी अवैध घोषित किये जायें।