{"_id":"b35412b42a6f0ee8aa77a9dd304165a4","slug":"shicshamitron-began-picketing-at-the-gandhi-bhavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिक्षामित्रों का गांधी भवन में धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का गांधी भवन में धरना शुरू
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त होने के बाद से शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को शिक्षण कार्य शुरू कर दिया। इसके बावजूद शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन बंद नहीं किया। शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने गांधी भवन परिसर में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया और एनसीटीई को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
शुक्रवार को स्कूलों में शिक्षण कार्य करने के बाद दोपहर करीब दो बजे से नगर, सिंधौली, ददरौल एवं भावलखेड़ा ब्लाक के शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गांधी भवन सभागार में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित एवं जिलाध्यक्ष यदवीर सिंह यादव के नेतृत्व में हुए धरने में प्रदेश प्रभारी श्यामलाल यादव ने शिक्षामित्रों को धैर्य के साथ अपना धरना प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। कहा कि संघर्ष की राह कठिन है, लेकिन जीत हमारी होगी। शिक्षामित्र हाईकोर्ट, एनसीटीई और प्रशिक्षु शिक्षकों के खिलाफ टिप्पणी न करें और न ही कोई झगड़ा फसाद करें। धरने के दौरान जिला मंत्री आदर्श भारद्वाज, रामपूत पाल, वेद वर्मा, संतोष शुक्ला, विक्रांत दीक्षित, अनुज पांडेय, अनुज तिवारी, सुबोध वर्मा आदि मौजूद रहे।
मिल बंद हुई तो किसान बर्बाद हो जाएगा
शाहजहांपुर। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष और जिले के प्रगतिशील गन्ना किसान कौशल मिश्रा ने डीएम को ज्ञापन देकर रोजा शुगर वर्क्स को बंद होने से रोके जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि चीनी मिल बंद हो गई तो किसान बर्बाद हो जाएगा। साथ ही कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
मिश्रा ने कहा कि बिरला ग्रु्प की रोजा चीनी मिल ने सारी चीनी बेच दी और किसानों का भुगतान नहीं किया। यदि जिला प्रशासन चाहता तो चीनी की बिक्री रोकी जा सकती थी। इस पर एडीएम के तेवर सख्त हो गए। मिश्रा ने कहा कि करीब 27000 किसान चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करते हैं और मिल की ओर से 11400 हेक्टेयर में गन्ने की फसल तैयार कराई गई। उस फसल के निस्तारण पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मिल संचालित करने का आश्वासन दिलवाया जाए। इस मौके पर कृपाराम मिश्रा, बबलू सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, शारदा थापा, रचना निगम, भूपेंद्र सिंह भन्नू आदि मौजूद रहे।