फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur winner in kabaddi Osif

कबड्डी में ओसीएफ शाहजहांपुर विजेता

Sat, 19 Sep 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 19 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur winner in kabaddi Osif
आयुध एवं आयुध उपस्कर निर्माणी की उत्तर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओसीएफ के महाप्रबंधक चंद्र भूषण शर्मा ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर, मैदान का फीता काटकर और सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन

ओसीएफ के स्पोर्ट्स कांपलेक्स में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मेजबान ओसीएफएस और एसएएफ कानपुर के मध्य खेला गया। ओसीएफ की सशक्त टीम के मुकाबले कानपुर के खिलाड़ी काफी नर्वस नजर आए और मैच को इकतरफा बनाते हुए सीधे पराजय को गले लगा बैठे। मेजबान खिलाड़ियों ने मेहमानों को तीन बार आल आउट किया। ओसीएफ शाहजहांपुर ने एसएएफ कानपुर को 79-25 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व अपर महाप्रबंधक के सत्यनारायण और खेल सचिव सौरभ सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सायंकालीन सत्र में चार मुकाबले खेले गए। व्यवस्था में खेल अधिकारी सौरभ सिंह, एसएम, सह-सचिव एमएम जेड चुगताई, राजेश कंचन, नेशनल रेफरी आईएम सिद्दीकी, शराफत अली, पीएन यादव का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed