फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Murder Grandson shot and killed Baba in a land dispute

रिश्तों का कत्ल: शाहजहांपुर में जमीन के विवाद में पोते ने बाबा की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Nov 2022 04:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 22 Nov 2022 04:57 PM IST
सार

राधेश्याम कोरी की मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उनके पौत्र हरीश ने रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी। विवाद में राधेश्याम के पुत्र शेखर व पांच बेटियों को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Shahjahanpur Murder Grandson shot and killed Baba in a land dispute
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया उदयभानपुर निवासी राधेश्याम कोरी की मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उनके पौत्र हरीश ने रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी। विवाद में राधेश्याम के पुत्र शेखर व पांच बेटियों को भी चोटें आई हैं। एसपी ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।

विज्ञापन


राधेश्याम (60) के घर के बगल में दीवार उठाने को लेकर सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि हरीश के पिता मेवाराम ने राधेश्याम से दीवार उठाने पर एतराज किया था।  पुलिस को भी सूचना दी गई थी। विवाद बढ़ने पर हरीश ने अपने पिता की रायफल से राधेश्याम पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। गोली लगने से राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विवाद में राधेश्याम का बेटा शेखर, बेटी बाला, हर्षबाला, सुमन, आरती, पूजा आदि को चोटें आईं हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मकान निर्माण को लेकर विवाद के चलते गोली मारी गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed