{"_id":"622ef445bbedc13b7e31ba29","slug":"shahjahanpur-in-stray-animal-dispute-one-man-beaten-to-death-in-miranpur-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: छुट्टा पशुुओं को भगाने के विवाद में लाठी से पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: छुट्टा पशुुओं को भगाने के विवाद में लाठी से पीटकर युवक की हत्या
Mon, 14 Mar 2022 01:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:22 PM IST
सार
तिलहर सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के मुताबिक जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव सहमापुर निवासी बंटू (32) की रविवार रात लाठी से पीटकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
बंटू ने अपने खेत में फसल चर रहे छुट्टा पशुुओं को भगाया था। बंटू ने काफी दूर तक जानवर भगाए। जानवर कटरा और मदनापुर ब्लॉक की सीमा पर स्थित टीसुई गांव के बाहर के एक खेत में घुस गए। खेत में फसल की रखवाली कर रहे लोगों का इसको लेकर बंटू से विवाद हो गया। उन लोगों ने लाठी से पीटकर बंटू की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बंटू के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मदनापुर और मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तिलहर सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के मुताबिक जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन