फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur History-Sheeter Arrested in West Bengal

UP News: शाहजहांपुर का हिस्ट्रीशीटर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, पांच साल से था फरार, ससुराल में छिपा था

Tue, 19 May 2026 05:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 19 May 2026 05:43 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले का हिस्ट्रीशीटर पश्चिम बंगाल में अपनी ससुराल में छिपकर रह रहा था। उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन ट्रेस हुई। इसके बाद पुलिस ने वहां जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
Shahjahanpur History-Sheeter Arrested in West Bengal
हिस्ट्रीशीटर ओमकार उर्फ झब्बू - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना पुलिस टीम ने हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे गुवारी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमकार उर्फ झब्बू को उसकी ससुराल पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2006 में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रोजा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया था। कोरोना काल वर्ष 2021 में उसे रिहा कर दिया गया था। 

विज्ञापन


इसके बाद हिस्ट्रीशीटर की रिहाई को निरस्त कर दोबारा जेल भेजने के निर्देश जारी किए हुए थे। बताया जा रहा है कि रिहा होने के बाद हिस्ट्रीशीटर अपनी ससुराल पश्चिम बंगाल जाकर छिप गया था। उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया था। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने यहां रह रहे उसके परिवार वालों को थाने बुलाकर पूछताछ की। तब पुलिस को हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के मोबाइल नंबर की लोकेशन मिली। 

विज्ञापन

मुर्शिदाबाद जिले से हुई गिरफ्तारी 
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने इस बात को अपने अधिकारियों के संज्ञान में डाला। दरोगा विक्रम व सतेंद्र के साथ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेहरामपुर थाना क्षेत्र के बेहरामपुर गांव उसकी ससुराल गई टीम ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। स्थानीय न्यायालय के के समक्ष तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रस्तुत किया। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर को दून एक्सप्रेस से जहां लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed