{"_id":"62b97181697735315209bcf3","slug":"shahjahanpur-five-arrested-for-cheating-in-the-name-of-getting-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 27 Jun 2022 03:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 Jun 2022 03:21 PM IST
सार
आरोपियों के पास से चार लैपटॉप, दस मोबाइल, चार फिंगर प्रिंट स्कैनर, 14 आधार कार्ड, नौ ई-श्रम कार्ड, 253 सिम कार्ड के अलावा कई नामी कंपनियों के फर्जी ऑफर लेटर मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
ठगी की घटना।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले पांच लोगों को सोमवार को साइबर क्राइम सेल और कांट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। पिछले कई दिनों से फर्जी ऑफर लेटर भेजकर लोगों से ठगी की जा रही थी।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम सेल ने कांट पुलिस के साथ मिलकर मोबाइल लोकेशन के आधार पर कांट थानाक्षेत्र के ग्राम बरेंडा तिराहे पर स्थित जनसेवा केंद्र से ब्रजेश मौर्य, नीरज मौर्या निवासी ग्राम धनसिंह नगला, थाना परौर, मोहम्मद रफी निवासी रहमतपुर, मरहैय्या थाना कांट, गुड्डू मौर्या उर्फ ललित किशोर निवासी ग्राम मंथाना, थाना मदनापुर, हर्षित कुमार निवासी ग्राम भमौरा, थाना परौर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से चार लैपटॉप, दस मोबाइल, चार फिंगर प्रिंट स्कैनर, 14 आधार कार्ड, नौ ई-श्रम कार्ड, 253 सिम कार्ड के अलावा कई नामी कंपनियों के फर्जी ऑफर लेटर मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन