फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Delivery boy shot for refusing to accept torn note of 200 Rs

शाहजहांपुर : दो सौ रुपये का फटा नोट लेने से इन्कार करने पर डिलीवरी ब्वॉय को गोली मारी

Thu, 25 Aug 2022 01:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Aug 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur: Delivery boy shot for refusing to accept torn note of 200 Rs
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी  सचिन कश्यप बुधवार रात पिज्जा डिलीवर करने जलालनगर मोहल्ले में गया था। यहां दो सौ रुपये का फटा नोट लेने से मना करने पर नदीम ने उसे गोली मार दी। डिलीवरी ब्वॉय सचिन कश्यप बुधवार रात 12 बजे अपने साथी रितिक के साथ पिज्जा का ऑर्डर लेकर जलालनगर गया था। वहां रुपये को लेकर नदीम से विवाद हो गया। 

विज्ञापन


आरोप है कि सचिन ने 197 रुपये डिलीवरी के मांगे, जिस पर नदीम ने दो सौ का नोट दिया। नोट फटा होने पर लेने से इन्कार करने पर नदीम ने सचिन को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां से बरेली रेफर किया गया है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed