फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur can become two new tehsils

शाहजहांपुर में बन सकती हैं दो नई तहसीलें

Mon, 22 Feb 2016 08:50 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 22 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन

जिले में दो नई तहसीलें बन सकती हैं। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है और एक सप्ताह में रिपोर्ट शासन को भेजी जाने की तैयारी है। पुवायां तहसील में पुवायां, बंडा, खुटार और सिंधौली ब्लाक है। शासन ने जिले में तहसीलों की संख्या बढ़ाए जाने के संदर्भ में एक रिपोर्ट मांगी है। इसके तहत खुटार और बंडा को मिलाकर नई तहसील बनाने के लिए एक सर्वे चल रहा है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थित, तहसील भवन के लिए जमीन की उपलब्धता, क्षेत्र को लोगों को किस जगह तहसील बनने से सहूलियत होगी, आदि पर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इसके अलावा जलालाबाद क्षेत्र में भी एक और नई तहसील बनाने का सर्वे किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर एक सप्ताह में शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन के स्तर से ही कोई निर्णय लिया जाएगा।  

विज्ञापन

पहले तहसील थी खुटार
पुवायां। पुवायां तहसील की ब्लाक खुटार पहले भी तहसील रह चुकी है। जिले के गजेटियर के अनुसार सन 1857 के गदर से पहले तक मोहम्मदी जिला मुख्यालय था और खुटार इसकी तहसील थी। अंग्रेजी हुकूमत ने मोहम्मदी जिला तोड़कर नया जिला लखीमपुर खीरी बनाया था। तभी खुटार को शाहजहांपुर जिले में शामिल कर दिया गया। हालांकि खुटार पुवायां से काफी पहले बसा था, लेकिन पुवायां को तहसील का दर्जा मिल गया।
विज्ञापन

शासन से तहसील बनाए जाने संबंधित एक रिपोर्ट मांगी गई थी। खुटार, बंडा की भौगोलिक स्थिति और तहसील मुख्यालय कहां उपयुक्त रहेगा। इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed