फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahid Express, one hour long, troubled by passenger

एक घंटा खड़ी रही शहीद एक्सप्रेस, मुसाफिर परेशान

Wed, 19 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shahid Express, one hour long, troubled by passenger
रुकावट - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
सीतापुर पैसेंजर का इंजन फेल हो जाने से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। शहीद एक्सप्रेस का इंजन लगाकर ट्रेन को रोजा भेजा गया। इसके करीब घंटे एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान मुसाफिरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इस गर्मी में बच्चे बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन से सुबह लगभग सात बजे रवाना हुई सीतापुर पैसेंजर ट्रेन का इंजन शाहजहांपुर और रोजा के बीच फेल हो गया। चालक ने बॉकी-टॉकी से सूचना गार्ड को दी। फिर गार्ड के जरिये रेलवे कंट्रोल को सूचना दी गई। इस दौरान शहीद एक्सप्रेस शहर के प्लेटफार्म नंबर दो पर आ चुकी थी। इसलिए शहीद एक्सप्रेस का इंजन बोगी से अलग किया गया और फिर इसी इंजन के सहारे पैसेंजर ट्रेन को रोजा भेजा गया। जहां दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की गई। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक घंटा लग गया। इस कारण शहीद एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही और पंजाब मेल को 40 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर एक पर रोके रखा गया, जबकि हाबड़ा अमृतसर तिलहर स्टेशन पर आधा घंटा खड़ी रही। शाहजहांपुर बालामऊ ट्रेन भी चार घंटे लेट हो गई। ट्रेनों का संचालन ठप होने के कारण भीषण गर्मी में यात्री खासे परेशान रहे। सबसे अधिक दिक्कत  छोटे बच्चों को हुई। प्लेटफार्म पर भी अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed