फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shabad kirtan on Guru Arjun Dev's martyrdom day

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर हुआ शबद-कीर्तन

Tue, 30 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Tue, 30 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shabad kirtan on Guru Arjun Dev's martyrdom day
शबद-कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में सिख संगत ने माथा टेका
विज्ञापन

कमेटी ने रागी जत्थों को सरोपा भेंटकर किया सम्मानित

सिखों के पांचवें गुरु महाराज अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर सोमवार को कचहरी के पीछे स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में रागी जत्थों द्वारा शबद-कीर्तन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने रागी जत्थे के सदस्यों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। यहां जुटी सिख संगत में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेककर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
शहीदी पर्व पर आयोजनों की श्रंखला गत 19 मई से स्त्री सुखमनी सेवा सोसाइटी की ओर से सुखमनी साहिब के पाठों की लड़ी से आरंभ हो गई थी। इसी के साथ जोगेंद्र सिंह और डॉ. वीपी सिंह के परिवार की ओर से गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ आरंभ कराया गया। अखंड पाठ का सोमवार प्रात: समापन होने पर हुजूरी रागी जत्थे के सदस्यों ने आरती की। 
विज्ञापन

इसी के साथ पटियाला (पंजाब) से आए रागी भाई हरप्रीत सिंह और उनकी टोली ने कथा कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। पटना साहिब (बिहार) से आए हुजूरी रागी जत्थे के भाई जोगिंदर सिंह ने गुरुवाणी से सिख संगत को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधकमेटी की प्रधान कमलेश कौर माटा ने गुरु अर्जुन देव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरु महाराज ने अनेक कष्ट सहन किए, किंतु नम्रता की मिसाल बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, सिख संगत में पधारे लोगों के लिए शरबत की सबीलें लगाई गईं। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं में डॉ. जोगेंदर सिंह, डॉ. वीपी सिंह, प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष जुझार सिंह मोंगा, महासचिव हरभजन सिंह दुआ, अवतार सिंह मोंगा, दलीप सिंह धींगड़ा, मनजीत सिंह, करतार सिंह, सुरजीत सिंह खालसा, कुलदीप सिंह, जागीर सिंह, अरविंदर सिंह, निरंकार सिंह लूथरा, जसमीत कौर माटा, राजेंद्र कौर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed