फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven wages and debt waiver of farmers increased financial burden: Khanna

सातवां वेतन और किसानों के ऋण माफी से आर्थिक बोझ बढ़ा-मंत्री

Sun, 11 Jun 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Seven wages and debt waiver of farmers increased financial burden: Khanna
संबोधन - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
सूबे के कैबिनेट सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार पर सातवां वेतन और किसानों के ऋण माफी से आर्थिक बोझ बढ़ा है इस कारण नई योजनाओं को शुरू करने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर जमीन मिल गई है जल्द ही सूचना कार्यालय और प्रेस भवन बनवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। वह रविवार को कस्बा तिराहा स्थित रामलीला ग्राउंड में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सम्मेलन व  सम्मान समारोह में बोल रहे थे। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पत्रकार गांव गांव की समस्याओं को उजागर करने का कार्य करते हैं इसके लिए उन्हें काफी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने कहा पत्रकार गण घटना को सही चित्रित करते हुए अपनी बात रखते है और खबर को छापने से पहले सत्यता जरूर जान ले जिससे किसी का अहित न होने पावे। इससे पहले क्षेत्रीय विधायक मानवेंद्र सिंह,सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी,जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत कुमार सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शरद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके कई पत्रकारों सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर राम जी मिश्रा सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, दीप श्रीवास्तव,अतुल क पूर समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर हामिद फरीदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed