{"_id":"3a8438ed34e51cf87eea17f58eaa52d2","slug":"seva-dal-workers-the-government-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवादल कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवादल कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 17 Jun 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगेंद्र मौत प्रकरण में दर्ज हत्या की रिपोर्ट में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में बैठक करके पूरे प्रकरण में शासन-प्रशासन की अब तक की भूमिका को निशाने पर लिया और बाद में निशात चौराहे पर नारेबाजी करके प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के लिए संगठन के कार्यकर्ता टाउनहाल के कांग्रेस कार्यालय में जमा हुए और वहीं पर प्रदेश सरकार का पुतला तैयार किया। इस मौके पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवादल की शहर इकाई के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने इस बात पर क्षोभ जताया कि सोशल मीडिया के पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के मामले में दर्ज हत्या की रिपोर्ट पर जिले के सभी गैर कांग्रेसी बड़े नेता चुप्पी साधे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने मंत्री को बचाने पर तुली है, लेकिन विपक्ष का कोई भी बड़ा नेता हत्या में नामजद लोगों को गिरफ्तार करने की आवाज नहीं उठा रहा है। सपा सरकार में गुंडागर्दी, लूटमार, चोरी, बलात्कार, डकैती, हत्या जैसे जघन्य अपराध चरम सीमा पर हैं, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आंखें मूंदकर सारे हालातों को नजरंदाज कर रहे हैं। अब लाोकतंत्र के रक्षक पत्रकारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए निशात चौराहे पर पहुंचे और पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने जगेंद्र मौत प्रकरण में नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके दिवंगत पत्रकार के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन में संतोष शुक्ला, रामकुमार वर्मा, मो. आसिफ, आशीष वर्मा, शकील अंसारी, संजीव मिश्रा, चमन गुप्ता, मो. कासिम, मो. रिजवान, शानू गुप्ता, इमरान आदि शामिल रहे।