फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   seminar in ss college

‘बाजारवाद ने धूमिल की नारियों की छवि’

Fri, 13 Mar 2015 10:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 13 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
seminar in ss college
एसएस कॉलेज के शिक्षक-शिक्षा विभाग में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी हुई, जिसमें स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि भारत की नारियां सदैव सशक्त रही हैं और उन्हें हमेशा ही मान-सम्मान से देखा जाता रहा है।
विज्ञापन

चिन्मयानंद ने कहा कि पाश्चात्य देशों में महिलाओं को बाजार से जोड़कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाता रहा है। अब यही दशा भारत के बाजारवाद में देखने को मिल रही है, जो चिंताजनक है। हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें उच्च आदर्शों और मूल्यों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने बहुत जरूरत है। प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य राम सागर यादव, डॉ. एसजे सिंह, डॉ. विनीत श्रीवास्तव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

गोष्ठी में शिक्षकों के अलावा प्रीति वर्मा, रीतू देवी, आदित्य कुमार, राजेश उपाध्याय, मो. आसिफ, मोनिका सिंह, सुमित मिश्रा, वंदना भारती, मो. दिलशाद, दिव्या गुप्ता, जोगेंद्र सिंह, कुमकुम, गुरुवीर, विवेक, प्रदीप, जागृति, गौरव, मुनेश्वर आदि विद्यार्थियों ने भी सारगर्भित विचार रखे। कल्पना भारती और अतुल राठौर के संचालन में हुई गोष्ठी में विभागाध्यक्ष डॉ. एमके वर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed