फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   self defence

मिशन शक्ति : छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया

Tue, 14 Sep 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
self defence
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देते योगाचार्य रानू परमार्थी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में चल रहे ‘मिशन शक्ति अभियान’ के दौरान छात्राओं को योग और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान युवा भारत के जिला प्रभारी योगाचार्य अखंड प्रताप शर्मा उर्फ रानू परमार्थी ने छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ती हुई हिंसा व अत्याचार रोकने के लिए नारी को खुद अपनी शक्ति पहचाननी होगी।
विज्ञापन

प्रत्येक छात्रा साहसी, निर्भीक और मजबूत बन सकती हैं। कहा कि किसी भी चुनौती से मुकाबला करने के लिए शारीरिक सौष्ठव की आवश्यकता होती है। सभी को लिए कुछ व्यायाम तथा आत्मरक्षा कला का प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए। आत्मरक्षा प्रशिक्षण को लेकर बालिकाओं को बिना हथियार शरीर के नाजुक अंगों पर प्रहार करने व बचाव के तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शिवपूजन यादव ने की। उन्होंने मार्शल आर्ट ट्रेनर रानू परमार्थी को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज में बढ़ते अपराध के कारण प्रत्येक छात्रा को आत्मसुरक्षा के तरीके सीखने का प्रतिदिन अभ्यास करना चाहिए। संचालन अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिभूषण ने किया। अंत में डॉ. ऋतु शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. सरनपाल सिंह, डॉ. अंकिता कनौजिया, डॉ. अनुपम सक्सेना, डॉ. नरेशपाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed