फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM 's the Doctor Removal instructions garage

एसडीएम ने दिए डॉक्टर को गैरेज हटाने के निर्देश

Tue, 22 Dec 2015 11:39 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Tue, 22 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
SDM 's the Doctor Removal instructions garage
 नगर में संचालित प्राथमिक स्कूल नंबर तीन में अर्से से अपनी दबंगई के बल पर मकान के गैरेज का गेट लगाकर वहां से गाड़ी निकालने और ले जाने का काम करते डॉक्टर पर सोमवार को वहां पहुंचीं एसडीएम ने कार्रवाई का डंडा चला दिया। इस दौरान उन्होंने गेट में सरकारी ताला डालकर गाड़ी को वहीं बंद करा दिया और दो दिन के अंदर उक्त गेट को बंद न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उक्त स्कूल की प्रधानाध्यापक अलका गुप्ता द्वारा स्कूल में गेट न होने से आसपास के लोगों की ओर से परिसर में गंदगी और लघुशंका आदि किए जाने की शिकायत एसडीएम वंदना त्रिवेदी से की गई थी। इसको लेकर वहां पहुंचीं एसडीएम की नजर स्कूल परिसर में खुलने वाले गेट की ओर गई तो उन्हें बताया गया कि यह गेट वहीं पर नर्सिंग होम चलाने वाले एक डॉक्टर का है, जो उन्होंने स्कूल से होकर अपने गैरेज में गाड़ी लाने और ले जाने के लिए लगा रखा है। बताया कि कई बार कहने के बाद भी उन्होंने गेट बंद नहीं किया। यह बात सुनकर एसडीएम का पारा हाई हो गया और उन्होंने डॉक्टर के ताले को तुड़वाकर गेट पर सरकारी ताला जड़ दिया। साथ ही उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाकर एक सप्ताह के अंदर स्कूल में सफाई व्यवस्था कराकर वहां गेट लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टर को दो दिन के अंदर गेट बंद कर वहां दीवार खड़ी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed