{"_id":"566e43d55f1945405d83915c499925dd","slug":"sdm-complaint-from-the-head-of-absence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक के गायब रहने की शिकायत एसडीएम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक के गायब रहने की शिकायत एसडीएम से
जलालाबाद।
Updated Sat, 02 Jan 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अब्दालपुर की प्रधान ने प्रधानाचार्य के गायब रहने की शिकायत एसडीएम से की है। प्रधान का आरोप है कि अलबेला स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य अक्सर गायब रहते हैं। साथ ही स्कूल के अन्य कर्मचारियों को प्रताड़ित भी करते हैं। एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले ग्रामीणों ने स्कूल के समक्ष प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि उक्त स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक महीने में दो या तीन बार ही आता है। उसी दौरान ही स्कूल में एमडीएम बनता है तथा केवल तहरी ही बनाई जाती है, जबकि बच्चों की हाजिरी तथा एमडीएम रोजाना बनाया जाना दर्शाया जाता है। आरोप लगाया कि आरोपी अध्यापक नशे का सेवन करता है तथा खाना बनाने वालों का वेतन भी हड़प कर लेता है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई कर उसका तबादला किए जाने की मांग की। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने उक्त मामले की जांच एबीएसए रामकिशोर को देकर दो दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है।