{"_id":"5ebc33b48ebc3e90a76550f8","slug":"sdm-co-agitated-after-seeing-huge-crowd-at-shops-in-puvayan-shahjahanpur-news-bly4057484199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में दुकानों पर भारी भीड़ देख भड़के एसडीएम, सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में दुकानों पर भारी भीड़ देख भड़के एसडीएम, सीओ
विज्ञापन
पुवायां/बंडा। लॉकडाउन में दुकान खोलने के लिए मिली छूट का गलत तरीके से फायदा उठाने वाले दुकानदारों को बुधवार को एसडीएम और सीओ ने आड़े हाथों लिया। साथ ही दुकानदारों को फटकार लगाकर दुकान बंद करने के निर्देश दिए।
एसडीएम दशरथ कुमार और सीओ नवनीत कुमार नायक बुधवार दोपहर 12 बजे भ्रमण पर निकले तो पुवायां में राजीव चौक के पास खुटार रोड पर मोबाइल समेत अन्य दुकानों पर भारी भीड़ देखकर दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाकर दुकानों को बंद करा दिया गया। राजीव चौक पर खुली पान की दुकानों को भी बंद करा दिया। निगोही रोड पर सब्जी के ठेले वालों को भी खदेड़ दिया। एसडीएम ने कहा कि लॉकडाउन में दुकान को सशर्त खोलने की छूट दी गई है, जो दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा, कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद बंडा में भी सीओ ने दुकानों का जायजा लिया। दुकानों पर भीड़ मिलने पर उन्होंने दुकान स्वामियों को फटकार लगाते हुए लॉकडाउन में भीड़ लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसके बाद कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने राजा मार्केट, चौराहा बाजार, तिराहा बाजार, बैंक ऑफ बड़ौदा रोड, खुटार रोड पर पैदल मार्च करते हुए गलत तरीके से खुली दुकानों को बंद कराया। इस दौरान चौराहा बाजार में आधा शटर खोलकर बिक्री करते सराफा व्यापारी को फटकार लगाकर दुकान बंद कराई गई।
विज्ञापन
परौर में बैंक में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन
परौर। बैंक आप बड़ौदा की शाखा में सामाजिक दूरी का पालन ग्राहक नहीं कर रहे हैं। बुधवार को भी यहां भीड़ लगी रही। पुलिस सामाजिक दूरी का पालन कराने का प्रयास करती है लेकिन पुलिस के हटते ही स्थिति पहले जैसे हो जाती है। संवाद