{"_id":"5d7bda9e8ebc3e017d362e62","slug":"school-shahjahanpur-news-bly375993047","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चल रहे दो मांटेसरी स्कूलों को एसडीएम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चल रहे दो मांटेसरी स्कूलों को एसडीएम ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। एसडीएम मोइन उल इस्लाम ने शुक्रवार को नगर में मांटेसरी स्कूल के निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मान्यता प्राप्त चल रहे दो मांटेसरी स्कूल मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को तलब करते हुए जहां स्पष्टीकरण मांगा वहीं स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने मांटेसरी स्कूलों के निरीक्षण के दौरान नगर में संचालित प्रयाग बाल विद्या मंदिर और चाइल्ड डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल की कक्षा 5 तक की मान्यता के बावजूद कक्षा 8 तक का संचालन होना पाया। दोनों स्कूलों में टॉयलेट और बिजली की व्यवस्था न होने और दोनों स्कूलों में अप्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाएं होने की जानकारी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार को तलब किया। उन्होंने बिना मान्यता लिए स्कूल संचालित होने पर खंड शिक्षा अधिकारी को आड़े हाथों लिया। एसडीएम ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोनों स्कूलों की निरीक्षण रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।