फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   school open

आज से लगेंगी प्राइमरी की कक्षाएं

Mon, 01 Mar 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
school open
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय, शासकीय सहायता प्राप्त और निजी क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई सोमवार से शुरू हो जाएगी। इससे रविवार को अवकाश के दिन स्कूलों में कमरों की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम किया गया। अब अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को लिखित सहमति पत्र देना होगा।
विज्ञापन

जनपद मेें 2700 से अधिक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से तमाम प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं, जो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ संचालित हैं। दस फरवरी से कक्षा छह से आठ तक के जूनियर स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन प्राइमरी कक्षाओं के कमरे 20 मार्च 2020 को लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद हैं। सरकार ने एक मार्च से प्राइमरी की कक्षाएं लगाने का आदेश पहले ही जारी कर दिया था। शहर में बहादुरगंज स्थित रोटी गोदाम प्राइमरी स्कूल को शासन केे आदेश पर वहां संचालित उच्च प्राथमिक स्कूल में समायोजित किया जा चुका है। इसलिए जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक इमरान सईद खां ने खुद अपनी निगरानी में कक्षाओं को व्यवस्थित कराया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के अनुसार सभी अभिभावकों को फोन करके बता दिया गया है कि बच्चों के साथ अपना लिखित सहमति पत्र अनिवार्य रूप से भेजें। उधर, हथौड़ा के मॉडल प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुखमीत कौर ने सभी कमरों समेत पूरे स्कूल परिसर की धूल साफ कराने के बाद दोपहर तक धुलाई कराई। उन्होंने बताया कि अधिकांश अभिभावकों ने बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल भेजने की मौखिक सहमति दी है। इसके बावजूद सोमवार को उनके लिखित सहमति पत्र भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों की बात
मेरी नातिन दिव्यांशी कक्षा दो में पढ़ती है और यह जानकर बहुत खुश है कि उसे सोमवार से स्कूल जाने का मौका मिलेगा। मैडम ने कहा है कि स्कूल भेजने में कोई संकोच नहीं करें क्योंकि कोरोना से बचाव को सभी जरूरी उपाय कर लिए हैं। - आशा देवी, हथौड़ा बुजुर्ग
छोटे बच्चों के स्कूल खुल रहे हैं और यह बहुत अच्छी बात है। मेरी बेटी एंजिल कक्षा तीन में पढ़ती है। उसे इस बात की बहुत खुशी है कि स्कूल जाने को घर से बाहर निकलने का मौका मिलेगा और स्कूल मेें ढेर सारे दोस्त मिलेंगे। - संतोष देवी, हथौड़ा बुजुर्ग
शिक्षकों की बात
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खोला जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता है। अभिभावक सहमति पत्र जरूर भरकर भेजें। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। - नीला चौधरी, कर्नल एकेडमी, सेठ एन्क्लेव
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार कोरोना गाडलाइन का पालन करते हुए स्कूल परिसर की भली-भांति सफाई करा दी है। अभिभावकों से कहा गया है कि बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल भेजें। - सुखमीत कौर, प्रधानाध्यापक, मॉडल प्राइमरी स्कूल, हथौड़ा बुजुर्ग

प्रधानाध्यापकों और स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय परिसर में सफाई कर बच्चों की पहुंच वाले सभी स्थानों को सैनिटाइज कराएं।स्कूल पहुंचने वाले बच्चों के अभिभावकों से सहमति पत्र अनिवार्य रूप से लें। यह भी ध्यान रखें कि कक्षाओं में बच्चों के बैठने की ऐसी व्यवस्था हो कि उनके बीच पर्याप्त दूरी बने रहे और छुट्टी होने पर एक साथ सभी बच्चों को गेट पर लाने के बजाय उन्हें कक्षा वार बाहर निकालें। - शौकीन सिंह यादव, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed