फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   school closed

सहयोगात्मक अनुश्रवण के समय विद्यालय बंद मिला

Sat, 11 Sep 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
school closed
बंद मिला ब्लॉक तिलहर स्थित संविलियन विद्यालय धनेला - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मिशन प्रेरणा के तहत डायट प्रवक्ता जिले के विद्यालयों का सहयोगात्मक अनुश्रवण कर रहे हैं। शुक्रवार केे डायट प्रवक्ता बीएल मौर्य और अंजनी भारती ने ब्लॉक तिलहर, कटरा-खुदागंज और निगोही का अनुश्रवण किया। इस दौरान तिलहर का संविलियन विद्यालय धनेला बंद मिला।
विज्ञापन

डायट की टीम अनुश्रवण के पहले चरण में ब्लॉक तिलहर के तहत संविलियन विद्यालय धनेला पहुंची। सुबह 9:00 बजे विद्यालय पूरी तरह से बंद था, जिससे अनुश्रवण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। कुछ बच्चे विद्यालय के बाहर खेल रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज का कहना है कि शायद हरितालिका तीज के कारण महिला शिक्षिकाएं अवकाश पर थीं, लेकिन किसी भी शिक्षिका के द्वारा लिखित रूप से अवकाश पर रहने के संबंध में पूर्व में कोई भी सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

कटरा खुदागंज ब्लाक के रमापुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी का निरीक्षण किया। पिपरी के अनुदेशक अनूप कुमार बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित पाए गए। उनसे दूरभाष से संपर्क करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तिलहर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय न्यूरा और निगोही के संविलियन विद्यालय रटा के शिक्षकों का कार्य सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय बंद रहने से अनुश्रवण कार्य संभव नहीं हो पाता और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। शासन की मुख्य योजनाओं में से एक मिशन प्रेरणा के प्रति उदासीन शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। - डॉ. अचल कुमार मिश्रा, प्राचार्य, डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed