फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sawan's 7th Monday today, Shiva will be worshiped under tight security

Shahjahanpur News: सावन का 7वां सोमवार आज, कड़ी सुरक्षा में होगी शिव की आराधना

Sun, 20 Aug 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sawan's 7th Monday today, Shiva will be worshiped under tight security
शाहजहांपुर। सावन का सातवें सोमवार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शिवालयों की सुरक्षा के लिए खाका तैयार कर लिया है। मंदिरों के आसपास पुलिस की ड्यूटी रहेगी। सिविल कपड़ों में भी पुलिस वालेे तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद। सोमवार को जलाभिषेक की कामना लिए रविवार को सुबह से लेकर देर शाम तक कांवड़ियों के पैदल जत्थे आते-जाते रहे। ट्रैक्टर ट्रालियों पर नाचते विभिन्न स्वरुपों को देखने वालों का भी रोड किनारे जमघट लगा रहा। कांवड़ियों की भारी संख्या के चलते रूट डायवर्जन प्रभावी रहा। शाहजहांपुर रोड समेत फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर भी सरकारी बसें व अन्य भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। अन्य दिनों की तरह ई-बसों का संचालन भी नहीं होने दिया गया। इसके बाद भी पुलिस को कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह दस बजे के बाद कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई। डायवर्जन वाले शाहजहांपुर रोड के साथ बरेली हाईवे पर अतिरिक्त व्यवस्था कर पुलिस की तैनाती की गई। दोनों रोड पर कार, बाइक व एंबुलेंस को छोड़कर अन्य सभी तरह के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा। छोटे वाहनों को भी एक-एक कर ही निकाला गया। इसके लिए बरेली हाईवे पर नगर के मुख्य चौराहे, याकूबपुर तिराहे, बारहपत्थर व बझेड़ा वाले चौराहे, कोला मोड़ आदि स्थानों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। रविवार देर शाम तक ट्रैफिक की यही व्यवस्था लागू रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed