फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sawan Holy Mass today in Shiwalyon preparations

पवित्र सावन मास आज से शिवालयों में तैयारियां पूरी

Fri, 31 Jul 2015 10:54 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 31 Jul 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sawan Holy Mass today in Shiwalyon preparations
शनिवार से पवित्र सावन मास का शुभारंभ हो रहा है। इस माह में भक्त अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। शास्त्रों में कांवड़ के माध्यम से आदिदेव महादेव का गंगाजल से अभिषेक करने को फलदायी बताया गया है। इसलिए कांवड़ यात्रा की तैयारियां भी जोरशोर से चल रही हैं। वहीं, भक्तों की पूजा-अर्चना के लिए शिवालयों की सफाई कर साज-सज्जा पूर्ण की गई है। सावन मास में शिवलिंग पर बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित करने की परंपरा है। इसलिए लोगों ने मालियों से बेलपत्र के लिए अभी से कह दिया है। मंदिर क्षेत्र में भी दुकानदार फूल, बेलपत्र समेत अन्य पूजन सामग्री बेचने के लिए स्थान पक्का कर लिए हैं।
विज्ञापन

शहर में चौक स्थित प्राचीन बाबा चौकसीनाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, लालइमली चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर, हनुमतधाम मंदिर, लाला तेलीबजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर, ओसीएफ मंदिर समेत गली-मोहल्लों में स्थित शिवालय भी भक्तों की प्रतीक्षा में सज-संवर गए हैं। भोले बाबा का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए शुक्रवार को भक्तों ने आषाढ़ी पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर गंगाजल अपने साथ लाए, ताकि श्रावण के महीने में भगवान शिव की आराधना में कोई कमी न रह जाए। शुक्रवार को भक्तों ने पूजन सामग्री जुटाने में ही समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed