फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Save Energy, Save the Environment '

‘ऊर्जा बचाओ, पर्यावरण बचाओ’

Sat, 12 Sep 2015 10:20 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 12 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
"Save Energy, Save the Environment '
जिले में संचालित हो रहे करीब 3200 परिषदीय स्कूलों और हायर सेकेंड्री एवं इंटर कॉलेजों में ऊर्जा संरक्षण करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 14 सितंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजयी हुए बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से ऊर्जा संरक्षण के लिए राष्ट्रीय, राज्य और विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसका उद्देश्य यह है कि बच्चे बिजली की बचत के बारे में जागरूक हों और बच्चों को बिजली से जुड़ी अन्य जानकारियां दी जा सकें। शासन से मिले निर्देशों के अनुक्रम में बीएसए राकेश कुमार ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की वार्डन को यह प्रतियोगिता 14 सितंबर को अनिवार्य रूप से संपन्न कराने को कहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया है। वर्ग ‘क’ में कक्षा चार, पांच और छह, जबकि ‘ख’ वर्ग में कक्षा सात, आठ और नौ के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। ‘क’ वर्ग में शामिल छात्र-छात्राओं को ‘ऊर्जा बचाओ, पर्यावरण बचाओ’, ‘रिसाव बंद करें, भविष्य उज्जवल करें’, ‘कूकड़ू कूं सूरज निकला, लाइट जलाएं क्यूं’ आदि विषयों पर चित्रकारी करनी हैं। वहीं, वर्ग ‘ख’ में ‘बिजली बचाएं, अधिक घरों को प्रकाशमय बनाएं’, ‘न बनें क्रूर, तेल बचाएं जरूर’ एवं ‘एलईडी बल्ब एक सही सोच’ विषयों पर चित्र बनाने होेंगे। इन चित्रों को ए-4 साइज के पेपर पर बनवाया जाएगा। इसमें प्रत्येक स्कूल से दो-दो श्रेष्ठ चित्रों को चुनकर कर 15 सितंबर तक बीएसए दफ्तर में जमा करने होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed