फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Satyagraha in support of worship observed Black Day

पूजा सत्याग्रह के समर्थन में मनाया काला दिवस

Wed, 06 Jan 2016 09:02 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 06 Jan 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha in support of worship observed Black Day
मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी रिक्शा चालक अशोक भोजवाल और आशा द्वारा अपहृत बेटी पूजा की बरामदगी को लेकर कलक्ट्रेट मेें सत्याग्रह करते बुधवार को तीन वर्ष पूरे हो गए। इस प्रकरण में भोजवाल दंपति को शुरू से सहयोग और समर्थन दे रहे शोषित समाज मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देकर काला दिवस मनाया। इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सभा की और गरीब की बेटी बरामद कराने में लापरवाही दिखाने वाले नेताओं समेत पुलिस-प्रशासन के अफसरों पर खूब बरसे।
विज्ञापन

बता दें कि पूजा का अपहरण मोहल्ले के ही तीन युवकों ने अक्तूबर 2012 में कर लिया और उसे एक वाहन से लेकर फरार हो गए थे। भोजवाल दंपति ने अपहृत बेटी बरामद कराने को शहर कोतवाली के चक्कर काटने शुरू किए, लेकिन पुलिस उन्हें टरकाती रही। दंपति की रिपोर्ट तब दर्ज हुई, जब उन्होंने अपने तीन अबोध बच्चों के साथ जनवरी 2013 से कलक्ट्रेट में मौन धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने अपहरण में नामजद तीनों आरोपियों समेत विवेचना से प्रकाश में आए दो अन्य युवकों को जेल भेज दिया, लेकिन पूजा का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

नतीजे में दंपति ने कलक्ट्रेट में सत्याग्रह जारी रखा। सभी पार्टियों के नेताओं ने उन्हें बेटी बरामद कराने में अपने प्रभाव के इस्तेमाल का भरोसा दिया। दंपति ने समय-समय पर यहां आए अधिकारियों से मुलाकात कर व्यथा बयां की। उन्हें समर्थन दे रहे शोषित मोर्चा के प्रयासों से यह प्रकरण पिछड़ा वर्ग आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग समेत उच्चतम न्यायालय तक पहुंचा, लेकिन दंपति की आस अधूरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भोजवाल दंपति के सत्याग्रह को तीन साल पूरे होने पर शोषित मोर्चा के तमाम कार्यकर्ता उनके समर्थन में कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां धरना स्थल पर काले झंडे लगाकर काला दिवस मनाया। धरना स्थल पर हुई सभा में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री फकीरे लाल भोजवाल ने नेताओं और अफसरों के गठजोड़ पर तंज कसते हुए कहा कि किसी अफसर की बेटी गुम हुई होती तो जिले में भूचाल आ जाता। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम दिए मार्मिक ज्ञापन में कहा है कि जिन लोगों पर अपहरण का मुकदमा कायम है, उन्हें आपकी पार्टी के कुछ नेता संरक्षण दे रहे हैं और इसी वजह से पुलिस उदासीन बनी है। धरना में मोर्चा के जिलाध्यक्ष कालूराम रावल, बन्ने मियां, चमन खां, दौलतराम आर्य, लुकमानुद्दीन, सरदार मस्ताना, रामपाल गंगवार, पुलंद राम आदि शामिल रहे।

00
काला दिवस को कांग्रेस सेवादल का समर्थन
दंपति की मांग के समर्थन में शोषित मोर्चा द्वारा आयोजित काला दिवस के धरना प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता भी संगठन मंत्री राम कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अतर सिंह, अजय कुमार रंजन आदि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर शामिल हुए। शहर अध्यक्ष गुप्ता ने पूजा अपहरण कांड को लेकर संगठन के स्तर से निर्णायक संघर्ष छेड़ने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed