फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   satyagrah express in fire

आबिदा एक्सप्रेस के इलैक्ट्रिक इंजन में शार्ट सर्किट, आग लगी

Mon, 22 Jul 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
satyagrah express in fire
शाहजहांपुर/रोजा। आनंद विहार से रक्सौल के बीच चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस (डाउन) के इलेक्ट्रिक इंजन में शार्ट सर्किट से शनिवार रात आग लग गई। लोको पायलट कमलेश ने इंजन के भीतर धुआं भरा देखा तो दंग रह गए। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेेन को वहीं पर रोक दिया, और इस बात की सूचना तत्काल कंट्रोल को दी। जैसे ही इंजन में आग लगने की जानकारी ट्रेन में बैठे यात्रियों को हुई अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। ट्रेन करीब तीन घंटे घनेटा-नगरिया सादात स्टेशन के बीच खड़ी रही। बाद में आनंद विहार-सियालदह का इंजन जोड़कर इसे आगे रवाना किया गया। इस दौरान डाउन लाइन की आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। यह ट्रेन चार घंटे तक देरी से शाहजहांपुर पहुंचीं। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आनंद विहार से रक्सौल के बीच चलने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस के शाहजहांपुर पहुंचने का समय रात में 12 बजे है। आनंद विहार से चलने के बाद यह ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन के साथ शनिवार रात करीब 10:15 बजे धनेटा-नगरिया सादात स्टेशन के बीच पहुंची थी। ट्रेन में लोको पायलट कमलेश, सहायक लोको पायलट किश कुमार, गार्ड भगवानदास की तैनाती थी। इसी दौरान ट्रेन के इंजन के मशीनरी केबिन में धुआं उठने लगा। इंजन के अंदर लगे छह मोटर, तीन ट्रांसफॉर्मर में से एक में शार्ट सर्किट हो गया था। इंजन भी दम तोड़ने लगा। लोको पायलट और सहायक लोको ने यह देखने के बाद इंजन को शट डाउन किया। केबिन में रखे अग्निशमन यंत्रों के जरिए आग को काबू किया। इसके बाद कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन करीब तीन घंटे किमी संख्या 1338 पर खड़ी रही। बाद में 13120 आनंद विहार-सियालदाह एक्सप्रेस का इंजन अलग करने के बाद सत्याग्रह एक्सप्रेस को अगले स्टेशन तक भेजा गया। करीब तीन घंटे के बाद डाउन लाइन क्लियर हो सकी। सत्याग्रह एक्सप्रेस रविवार तड़के करीब पांच बजे शाहजहांपुर पहुंच सकी। जबकि इसका यहां पहुंचने का समय रात में 12 बजे है।
विज्ञापन


डाउन में ये ट्रेनें चार घंटे तक रहीं प्रभावित
14512 नौचंदी एक्सप्रेस, 13020 काठगोदाम एक्सप्रेस, 14266 जनता एक्सप्रेस, 12238 बेगपुरा एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस और 12232 चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे तक देरी से शाहजहांपुर पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस के इंजन में शनिवार रात तकनीकी खराबी आई थी। इससे डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कुछ ट्रेनें दो से तीन घंटे तक देरी से पहुंचीं।
- मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed