UP News: शाहजहांपुर में सेटेलाइट बस अड्डे का लोकार्पण, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, बढ़ेगी कनेक्टिविटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस अड्डे के माध्यम से शाहजहांपुर को बरेली, लखनऊ, सीतापुर एवं दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से सुगमता से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कांट, पुवायां, तिलहर में बस अड्डे, डंपिंग यार्ड का कार्य व जिला स्तर पर ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं रिसर्च सेंटर निर्माण कराया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि 47 करोड़ रुपये की लागत से चार परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है।
शहर के विकास के लिए 350 करोड़ रुपये स्वीकृत
बस अड्डे के निर्माण से चारों तरफ कनेक्टिविटी बढ़ेगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के विकास के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बरेली मोड़ से सुभाष नगर होते हुए रिंग रोड तक सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वित्तमंत्री ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
सेटेलाइट बस अड्डे का निर्माण 12 करोड़ 48 लाख 51 लाख रुपये में हुआ है। इसी तरह शहर के अंदर बस अड्डे के सुंदरीकरण पर 18 करोड़ 94 लाख 83 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। 10 करोड़ 59 लाख 53 हजार में कार्यशाला का निर्माण कराया गया। इस तरह डिटेंशन व डंपिंग यार्ड के निर्माण का कार्य दो करोड़ 39 लाख 44 हजार में हुआ है। सेटेलाइट बस अड्डे के बनने से हाईवे से गुजरने वाली बसों को ठहराव मिल जाएगा।
मंत्री बोले- विकास कार्यों के लिए बड़ा दिल दिखाएं शहर वाले
वैध पट्टेधारकों की जमीन को छोड़कर ही बस अड्डे की चहारदीवारी बनाई जाएगी। नाजायज तरीके से सरकारी भूमि पर कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण पर चिंता जताई। कहा कि नगर में कई सड़कें बन रही हैं। हमारा मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है। कुछ लोगों ने अपनी दुकानों को आगे बढ़ा रखा है। वह अपना दिल बड़ा कर शहर के विकास में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि हॉकी मैदान को जबरन बरातघर बना रखा था। उस जमीन पर मिनी स्टेडियम बनाया जा रहा है। कहा कि हाईकोर्ट में केस नहीं चलता होता तो नगर निगम का कार्यालय वहीं पर बनता। उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम कार्यालय 44 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो रहा है। यहीं पर 1500 लोगों की क्षमता से ऑडिटोरियम बन रहा है।
ई-बसों की चार्जिंग के लिए साढ़े पांच करोड़ स्वीकृत
शहर के अलावा गैर जनपदों के लिए भी जल्द ही ई-बसें संचालित हो जाएंगी। परिवहन निगम के बेड़े से ई-बसों की चार्जिंग के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत लखनऊ-दिल्ली, बरेली आदि में ई-बसें चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि बड़ी गाड़ी एक बार चार्ज होने के बाद तीन सौ किलोमीटर तक चल सकती है।
मंत्री ने कमियां मिलने पर नाराजगी जताई
सेटेलाइट बस अड्डे के लोकार्पण से पहले पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मंत्री को कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त कुर्सियां नहीं मिलीं। पंखे और कूलर भी कम लगे थे। उन्होंने नाराजगी जताई तब व्यवस्था दुरुस्त मिली। इसके अलावा वॉटर कूलर धूप में रखने पर जूनियर इंजीनियर से नाराजगी जताई।