फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sant Gadge extracted with floats

झांकियों के साथ निकाली गई संत गाडगे शोभायात्रा

Wed, 24 Feb 2016 12:39 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 24 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sant Gadge extracted with floats

संत गाडगे सेवा संस्थान की ओर से बड़ी विसरात स्थित हनुमत धाम से संत बाबा गाडगे के जन्म दिवस पर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई।

विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ डा. रवि मोहन ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा बैंडबाजे के साथ छाया कुआं, केरूगंज, चौक, कच्चा कटरा, मालखाना मोड़, घंटाघर, सदर बाजार होते हुए जीआईसी मैदान पर पहुंची। इसमें संत गाडगे, संत रविदास, एकलव्य, मीराबाई, लक्ष्मीबाई, भीमराव अंबेडकर, महर्षि बाल्मीकि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में राधाकृष्ण के स्वरूप भजनों पर नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा जीआईसी मैदान पर समाप्त हुई। इस मौके पर हुई सभा में बरेली जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री जो आज स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, यह अभियान काफी समय पूर्व बाबा संत गाडगे ने चलाया था।
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रामलड़ैते कनौजिया ने कहा कि धोबी समाज के गुरु महामानव संत गाडगे बाबा जी के विचारों पर हमें चलना चाहिए। बोले: माता-पिता का उद्देश्य होना चाहिए कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं, तभी धोबी समाज का उद्धार होगा। शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने पर बाबा साहब की प्रतिमा पर बसपा जिलाध्यक्ष उदयवीर गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर रामलड़ैते कनौजिया आदि ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामकिशोर कनौजिया, मुकेश वर्मा, अजय कनौजिया, आशाराम कनौजिया, गया प्रसाद राठी, राजेंद्र प्रसाद, लालचंद्र कनौजिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सर्वेश कनौजिया, मंडल प्रभारी मुन्नी देवी कनौजिया, नगर प्रभारी शील कनौजिया, नगराध्यक्ष प्रीति देवी कनौजिया, पुष्पा देवी कनौजिया, नीलम कनौजिया मौजूद रहीं। सभा की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार ने किया। संचालन संस्थान के महासचिव अमित कनौजिया और सुनील प्रभाकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed