फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sanjay said, catastrophically not play the role of teacher

संजय बोले, विभीषण की भूमिका न निभाएं शिक्षक

Fri, 03 Apr 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 03 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sanjay said, catastrophically not play the role of teacher
यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पांचवें दिन भी पटरी पर नहीं आ सका। यह अलग बात है कि पांचवें दिन तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हो गया, लेकिन परीक्षकों की संख्या बेहद कम रही। इधर, शिक्षक विधायक ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षकों से बहिष्कार में साथ देने की अपील की। इससे पूर्व वित्तविहीन शिक्षकों ने जीआईसी केंद्र पर नारेबाजी कर मूल्यांकन कार्य का न सिर्फ बहिष्कार किया, बल्कि जो शिक्षक काम करे थे, उनके लिए भी बाधा खड़ी की। इस पर केंद्र प्रभारी ने पुलिस बुला ली। पुलिस से शिक्षकों की नोकझाेंक भी हुई।  
विज्ञापन

एमएलसी संजय मिश्र ने जीआईसी केंद्र पर कहा कि जिस संख्या में शिक्षक कापियां जांचने आ रहे हैं, उससे लगता है कि इस बार मूल्यांकन दो माह में भी नहीं निपट पाएगा। मात्र पांच प्रतिशत शिक्षक ही कापियां जांचने में उतावलापन दिखा रहे हैं, शेष बहिष्कार में शामिल हैं। शिक्षक नेता मिश्र ने कहा कि जब सभी साथ हैं तो पांच प्रतिशत विभीषण की भूमिका में क्यों रहें। सभी शिक्षक एक हैं, इसलिए अपनेे साथियों का साथ दें। इस दौरान उन्होंने जीआईसी में चल रहे इंटर केमूल्यांकन को बंद करने का भी शिक्षकों से आग्रह किया।
विज्ञापन

उधर, जीआईसी केंद्र के उप नियंत्रक रणवीर सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर 45 टोलियाें ने काम शुरू कर दिया है, जिसमें लगभग 200 परीक्षक शामिल हुए, लेकिन यह संख्या बहुत कम है। क्यों कि इस केंद्र पर साढ़े तीन लाख कापियां आई हुई हैं। इस्लामिया कॉलेज के उप नियंत्रक आरिफ अली खां ने बताया कि उनके यहां 14 टोलियाें में करीब 77 परीक्षकों ने काम शुरू कर दिया है। वहीं, एबी रिच इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक आरपी राम ने बताया कि उनके केंद्र पर जैसे-तैसे मूल्याकन शुरू हो गया। हालांकि शुक्रवार को भी कुछ शिक्षकों ने  काम में अड़चन डालने की कोशिश की, लेकिन कुल मिलाकर मूल्यांकन शुरू हो गया। उनके यहां नौ टोलियों ने 1900 के आसपास कापियां चेक कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, मंत्री गौरव पांडेय, अनिल मालवीय, प्रमोद गुप्ता, इंदुदेव सिंह आदि और  माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष हरीशंकर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, अभिषेक पांडेय, राजेश आनंद, राम कुमार यादव आदि ने बहिष्कार किया।



मराठी, तमिल, नेपाली भाषा
की कापियां बनीं सिरदर्द
इस्लामिया इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की मराठी की 13, तमिल की 12 और नेपाली की चार कापियां आई हैं। उप नियंत्रक आरिफ अली ने बताया कि हिंदी भाषी विषयों के शिक्षक मिलना मुश्किल हो रहे है, तो मराठी, तमिल, नेपाली भाषा जैसे विषयों का मूल्यांकन कैसे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed