फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Samdhan gave heart to Samdhi both absconded In Shahjahanpur

सीमा-सचिन से जुदा है ये प्रेम कहानी : बेटी को दुल्हन बनकर जाना था जिस घर, वहां पर समधी से दिल लगा बैठी मां

Wed, 09 Aug 2023 05:29 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Aug 2023 05:29 PM IST
सार

कांट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कलान थाना क्षेत्र के गांव में तय की थी। शादी तय होने के दौरान रिश्तेदारों का आना-जाना हो गया। युवती की शादी होने से पहले उसकी मां होने वाले चचेरे समधी के संपर्क में आ गई। दोनों का प्रेम-प्रसंग हो गया।

विज्ञापन
Samdhan gave heart to Samdhi both absconded In Shahjahanpur
shahjahanpur love story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। जिस घर में बेटी को दुल्हन बनकर जाना था। वहां पर मां अपने होने वाले समधी से दिल लगा बैठी। बेटी की शादी होने से दस दिन पहले समधी और समधन फरार हो गए। युवती की शादी तय करने के दौरान उसकी मां के संबंध चचेरे समधी से हो गए। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। बेटी की शादी नहीं हो पाई, उससे पहले ही चार बच्चों की मां अपने प्रेमी समधी के साथ चली गई। दोनों को बुलाकर थाने पर पंचायत कराई गई, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई। प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। जब महिला अपने पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई तो पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कलान थाना क्षेत्र के गांव में तय की थी। शादी तय होने के दौरान रिश्तेदारों का आना-जाना हो गया। युवती की शादी होने से पहले उसकी मां होने वाले चचेरे समधी के संपर्क में आ गई। दोनों का प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद वह अपने चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। इसकी जानकारी होने पर दोनों परिवार के लोग हैरान रह गए। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया। जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। वहां भी काउंसलिंग की गई। महिला किसी भी कीमत पर पति के पास जाने को तैयार नहीं हुई।

विज्ञापन


प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर समधी के साथ भाग गई। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। लेकिन महिला ने अपने समधी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। विवाद का निस्तारण कराने के लिए थाने में पंचायत हुई। पति व बच्चे उसे मनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed