फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   samarth for wagers

श्रमिकों के लिए ‘समर्थ’ सॉफ्टवेयर हुआ लांच

Wed, 11 Feb 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 11 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
samarth for wagers
 श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को केंद्रीय सन्निर्माण एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ फोन कॉल करने पर मिलेगा। इसके लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने मंगलवार को ‘समर्थ’ नामक सॉफ्टवेयर लांच करने के साथ टोल फ्री नंबर 1800-2000-545 जारी कर दिया। इस बीच, अफसरों ने श्रमिकों और स्कूली बच्चों के साथ साइकिल रैली निकालकर श्रमिक पंजीकरण अभियान का प्रचार-प्रसार किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने कहा कि शासन श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ अधिकाधिक श्रमिकों को दिलाना चाहता है, लेकिन श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी नहीं होने से वे कई योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे। इसलिए पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न लाभ दिलाने के लिए ‘समर्थ’ साफ्टवेयर मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर में पंजीकृत श्रमिकों का विवरण और उनके मोबाइल नंबर फीड होंगे। समर्थ के जरिए श्रमिकों को एसएमएस से विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलती रहेगी। इसी तरह टोल फ्री नंबर डॉयल करने पर श्रमिक के नंबर का मिलान कर सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले, डीएम ने कलक्ट्रेट में झंडी दिखाकर साइकिल रैली रवाना की। सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम मुनेंद्र नाथ उपाध्याय, एआर कोआपरेटिव मनोज द्विवेदी, सहायक श्रमायुक्त नदीम अहमद आदि अफसरों ने तमाम श्रमिकों, स्कूली बच्चों आदि के साथ साइकिलों पर सवार होकर कई मार्गों पर भ्रमण किया। डीआईओएस राकेश कुमार और बीएसए राजेश कुमार ने स्कूली बच्चों का नेतृत्व किया। शहीद पार्क जाकर रैली विसर्जित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed