फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   samart city sahajanpur

चौड़ीकरण के बाद सड़कों के बीच आए बिजली के पोल बने खतरा

Thu, 25 Aug 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
samart city sahajanpur
शाहजहांपुर। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू होने पर जब सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया तो फुटपाथों पर लगे हाईटेंशन लाइनों के तमाम खंभे सड़कों के बीच आ गए। ऐसे करीब तीन सौ पोल चिह्नित कर उन्हें सड़कों के किनारे शिफ्ट करने की योजना बनाई गई जो कारगर रूप न ले सकी। फिलहाल ये पोल यातायात में बाधक बने हैं और सर्दी आते ही कोहरे में हादसों की वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन

महानगर में 80 किमी हाईटेंशन और 170 किमी लो-टेंशन लाइनों का नेटवर्क लगभग 3500 खंभों पर टिका है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्थानीय नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा दिलाने के साथ शहर की सड़कों को चौड़ा कराने का काम शुरू कराया। चूंकि, शहर के अधिकांश रास्ते पहले से संकुचित थे। इसलिए उन्हें चौड़ा करने की जगह नहीं मिली तो निगम के अधिकारियों ने सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग फुटपाथ उखड़वाने के साथ उन्हें बजरी-कोलतार लेपन के जरिये सड़कों से मिला दिया। इस कारण पहले से लगे बिजली के पोल सड़कों के बीच में आ गए। विद्युत निगम के तत्कालीन एक्सईएन सिटी विवेक पटेल ने ऐसे करीब तीन सौ खंभे हटाने का प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन

इन ठिकानों पर खंभे बने जाम की वजह
शहर में कनौजिया तिराहा-ईदगाह मार्ग पर लोहारों वाले चौराहे के तीखे मोड़ पर लगे डबल पोल की वजह से वहां आए दिन जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस पोल को ककरा रोड साइड पर शिफ्ट कर देने से चौराहे के मोड़ पर यातायात बाधित नहीं होगा। इसी तरह गर्रा फाटक, अजीजगंज में गर्रा डाम वाला तिराहा, केरूगंज से चारखंभा, रोशनगंज से लेकर छाया कुआं वाले बिसरात मोड़ तक, दलेलगंज से सरायकाइयां तक, चौक से घंटाघर होते हुए टाउनहाल तक और स्टेशन रोड पर जगह-जगह बिजली के पोल अवरोध बने खड़े हैं। इसी तरह शहर की आवास विकास कालोनी और ईदगाह से लेकर मामुड़ी तक कई खंभे अवरोधक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंटा चौराहा से पोल हटने पर बढ़ी रफ्तार
अंटा चौराहा पर लगे दूरसंचार विभाग के निष्प्रयोज्य पोल और उसके केबल बॉक्स से वहां अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी। वहां से कर्मचारियों ने खंभा हटाया तो वाहनों की बाधा हटने से उनकी रफ्तार भी बढने लगी। इसी तरह रोडवेज-रेलवे स्टेशन रोड के पुलिस लाइन तिराहे पर लगे पोल हटा दिए जाने से सभी भारी वाहन आसानी से गुजरने लगे और पुलिस लाइन की ओर मुड़ने वाले वाहन चालकों को भी आसानी हो गई।

शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए विद्युत निगम के स्तर से रिवैंप योजना के तहत तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। मैने अभी तीन-चार दिन पहले यहां कार्यभार लिया है। सभी वितरण खंडों के एक्सईएन और एसडीओ के साथ बैठक कर बिजली नेटवर्क में सुधार को कराए गए कामों की जानकारी लेने के साथ यह भी पता लगा रहा हूं कि किन कामों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। बिजली के जो खंभे अभी सड़कों के बीच से हट नहीं सके हैं, उन्हें किनारे शिफ्ट कराने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। - प्रीतम सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed