फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Samajwadi Party declared district committee in Shahjahanpur

सपा की जिला कमेटी घोषित: शाहजहांपुर में तनवीर खां तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष बनाए गए

Thu, 14 Sep 2023 06:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 06:50 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर तनवीर खां पर भरोसा जताया है। उन्हें तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला कमेटी में आठ उपाध्यक्ष और 18 सचिव बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Samajwadi Party declared district committee in Shahjahanpur
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां - फोटो : facebook

विस्तार

शाहजहांपुर में सपा के प्रांतीय नेतृत्व ने जिला कमेटी की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव नजदीक देखते हुए हर वर्ग के लोगों को संगठन में जगह दी गई है। कमेटी में आठ उपाध्यक्ष और 18 सचिव बनाए गए हैं। महासचिव रणंजय सिंह यादव पुरानी भूमिका में रहेंगे, जबकि कटरा निवासी मोहित गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बाद सपा ने हर जिले की कमेटी को भंग कर दिया था। तनवीर खां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा जताते हुए फिर से तीसरी बार जिले की कमान सौंपी। उसके बाद सभी की निगाहें जिला कमेटी पर लगी थीं। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकारिणी की सूची जारी की।

विज्ञापन

इन्हें बनाया गया उपाध्यक्ष 

सपा ने अवधेश पाल, संजीव वर्मा, मिश्री लाल पटेल, मोहम्मद अजफर अली खां, महावीर यादव, ओमकार सिंह, जीवेंद्र वाजपेयी, प्रदीप तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। रणंजय यादव महासचिव व मोहित गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मोहम्मद नसीम खां, ब्रजेश द्विवेदी, महावीर यादव, बहोरन राठौर, धर्मवीर यादव, बबलू कश्यप, अजीज अहमद, प्रमोद मौर्या, अजय प्रजापति, राम कुमार यादव, देवेंद्र मिश्रा, कलवेंद्र सिंह, राममूर्ति वर्मा, डॉ.नवनीत यादव,संतोष पाल, अंकित सक्सेना, सर्वेश श्रीवास्तव, सैयद शकील अहमद को सचिव बनाया गया।

ये भी पढ़ें- गेस्ट हाउस में छापा: सील होने के बावजूद कमरों में मिले प्रेमी जोड़े, लोगों ने बुलाई पुलिस तो तब हुआ खुलासा

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि जिला कमेटी में हर वर्ग के लोगों को लिया गया है। प्रत्येक विधानसभा से काम करने वाले पार्टी के सक्रिय व पुराने साथियों का समावेश करते हुए जगह दी गई। अब पूरा फोकस लोकसभा चुनाव पर रहेगा। जिसे टिकट दिया जाएगा, पूरी पार्टी उसे मिलकर लड़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed