फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   saheed roshan singh jayanti

अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह को किया नमन

Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
saheed roshan singh jayanti
खुदागंज के नवादा दरोवस्त में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के 128 वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह म? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर उनके पैतृक गांव नवादा दरोबस्त में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तो अन्य स्थानों पर शहीद को नमन किया गया।
विज्ञापन

प्रथम विश्व युद्ध में अपनी शहादत देने वाले 30 वीर जवानों के शहीद स्तंभ से खुदागंज मार्ग होते हुए नवादा दरोबस्त तक 26 किलोमीटर लंबी दौड़ स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने पूरी की। इसमें अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभा में मुमुुक्षु आश्रम के अधिष्ठाता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि खुदागंज का नाम रोशन सिंह नगर किया जाए, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने ठाकुर रोशन सिंह से संबंधित अनेक संस्मरण सुनाए। सभा में मुख्य रूप से कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, खुदागंज चेयरमैन सुधीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, सांसद अरुण सागर, अरविंद सिंह, डॉ. आलोक सिंह, ईशपाल ने विचार रखे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित पार्क शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महानगर इंटर कॉलेज प्रमुख पवन शुक्ला, वैभव सक्सेना, आदित्य, अमितेश, धीरेंद्र, राकेश दीक्षित, पवन, सुमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। कालिका प्रसाद इंटर कॉलेज में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक शिक्षाविद शमशाद हुसैन ने अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य अतीत सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को आजादी के दीवानों का इतिहास बताया।
तिलहर। अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के जन्मदिवस पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुशवाहा और पालिका कर्मचारियों ने थाने के सामने स्थित त्रिमूर्ति पार्क पर पहुंचकर अमर शहीद को माल्यार्पण करके नमन किया। इस मौके पर पालिका के वरिष्ठ लिपिक दिग्विजय सिंह, इस्लाम अली, नईम फरीदी, राजा बाबू, कमलदीप सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

अमर शहीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नगर निगम कार्यालय स्थित अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, उप नगर आयुक्त आशुतोश कुमार दुबे, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, अंगद गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम ने भी शहीद की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed