फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sadbhavna programme

असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की नसीहत

Sun, 08 Feb 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 Feb 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
sadbhavna programme
 हइया अलल फलाह मूवमेंट के तत्वावधान में सर्वधर्म सद्भावना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सभी जाति-धर्म के धर्माचार्य और अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

वर्ल्ड इंटरफेथ हारमोनी वीक के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष सईद खां फलाही ने कहा कि संसार का कोई धर्म आपस में नफरत करने का संदेश नहीं देता। सभी धर्म भाईचारा और एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना सिखाते हैं। कुछ लोग धर्म की आड़ में नफरत के बीज बो रहे हैं, ऐसे लोगों की संख्या नगण्य है, हमें ऐसे असामाजिक तत्वों से सावधान रहना चाहिए, ताकि समाज कमजोर न हो। सेंट पॉल्स इंटर कालेज के फादर उदय डिसूजा ने कहा कि समय को देखते हुए सभी को शांति का पैगाम जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, जिससे समाज में प्रेेम बढ़ सके। इंटीग्रल यूनीवर्सिटी के प्राचार्य मोहम्मद वसी बेग, डॉ. जयशंकर ओझा, खलीक अहमद, जफर अंसारी, धर्मवीर मिश्र, मीनू मिश्रा, इकबाल खां आदि ने भी सांप्रदायिक सद्भाव पर जोर दिया।

इस मौके पर जादूगर इस्तजाब अली खां ने हैरतअंगेज जादू दिखाया, मुईन ने गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में मोहम्मद सलीम, फूल मियां, नीरा डिसूजा, सर्वजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, नौशाद कुरैशी, डॉ. सरवर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed