फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ryan drone dedicated to students Kalam

रॉयन के छात्रों ने कलाम को समर्पित किया ड्रोन

Thu, 15 Oct 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 15 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ryan drone dedicated to students Kalam
पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में हुए कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वह ड्रोन रहा, जो स्वयं विद्यार्थियों ने ही तैयार किया था। विज्ञान शिक्षक राजेश सिंह केेेेेेेेेे निर्देशन में कक्षा नौ के छात्र रचित गुप्ता, अजस गुप्ता, अपूर्व शुक्ला, प्रवर्तन, अक्षय प्रताप सिंह आदि ने सुपर फास्ट बायोमैट्रिक-4 एक्सिस नामक ड्रोन तैयार किया था। महान वैज्ञानिक डॉ. कलाम के जन्मदिन पर छात्रों ने कॉलेेज परिसर में ड्रोन को ऊंचाइयां प्रदान कीं। 5-एमपी के ड्रोन में 360 अंश का कैमरा फिट किया गया है और यह 90 मिनट में पूरा चार्ज हो जाता है। ड्रोन ने काफी देर तक हवा में उड़ानभर कर सफलता का प्रमाण दिया। इसके अलावा निबंध, चित्रकला, कोलाज, कैंडल बनाओ आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस अवसर पर जूनियर स्तर के बच्चों ने 500 शब्दों का अनुच्छेद लेखन किया। प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने डॉ. कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अनुकरणीय बताया।
विज्ञापन

एआईटी ग्लोबल एजूकेशन रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी और अब्दुल कलाम एजूकेशनल रिसर्च के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. कलाम का जन्मदिन मनाया गया। डायरेक्टर काजी मो. आमिर और डॉ. विभा सिंह ने लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर मिनहाज हसन और जीतू सिंह को बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड दिया गया। कैंपस में डॉ. कलाम के जीवन पर आधारित साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा प्रोेजेक्टर के माध्यम से उनके लेक्चर सुनवाए गए। कार्यक्रम में डेजी पांडेय, राहुल, फहद, फराज, इंजीनियर उजैर, दिव्यांश, सूरज, पद्मिनी, शान, हर्षिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीआई में हुए कार्यक्रम राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आशीष मैसी ने डॉ. कलाम को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लें और उनके बताए आदर्शों को जीवन में उतारें। डॉ. विकास पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सपना आशीष, कुमुद सक्सेना, दानिश सिद्दीकी, संजीव मिश्रा, मदन राठौर, सुनीता द्विवेदी, ब्लॉसम जोसेफ, एके फिलिप, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed