{"_id":"ba08ef9aa214685e733168879af1ab1d","slug":"run-by-bjp-and-sanitation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत अभियान को जारी रखते हुए नगर विधायक सुरेश खन्ना की अगुवाई में शहीद उद्यान के समक्ष विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अपने नेता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने झाड़ू-फावड़ा लेकर मैदान, सड़क और नालियों की सफाई की।
इस अवसर पर विधायक खन्ना ने आमजन से अपील की कि वह कूड़ा-कचरा सड़क पर नहीं फेंके और निर्धारित स्थल अथवा कूड़ादान में ही डालें। यदि अभी से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो बरसात में बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाएगी। खन्ना ने कहा कि सफाई अभियान चलाने के पीछे उनका मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। यदि सभी लोग अपने घर के आसपास सफाई रखेंगे तो निश्चित रूप से मच्छरों का प्रकोप कम होगा और सभी स्वस्थ भी रह सकेंगे। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सफाई पर ध्यान देना चाहिए। एक-दूसरे पर तोहमत लगाने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। इस अवसर पर नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी वाण ने भी लोगों का आह्वान किया कि वह स्वच्छता अभियान में साथ दें।
सफाई अभियान में पार्टी के पूर्व नगर मंत्री संतोष शुक्ला, पंकेश मिश्रा, वेद प्रकाश मौर्य, रजनीश दीक्षित, दिवाकर मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, अनुज गुप्ता, इंद्रपाल बाल्मीकि, विजय कुमार, नरेश जौहरी, फिरासत अली, विशाल सिंह, संजीव गुप्ता, कुलभूषण पांडेय, सौरभ सोमवंशी, गोपाल कृष्ण, सुचित सेठ, अक्षय तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।