फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rudrabhishek gives relief from disease: Prashant Prabhu

रुद्राभिषेक कर रोगों से मिलता है छुटकारा, धन संपदा भी बढ़ती है : प्रशांत प्रभु

Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek gives relief from disease: Prashant Prabhu
शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामलीला मैदान पर आयोजित शिव महापुराण की कथा सुनाते प्रशांत प्रभू महाराज - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान की ओर से खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में आयोजित श्रीशिव महापुराण कथा में बुधवार को कथावाचक प्रशांत प्रभु ने रुद्राभिषेक की महिमा का बखान किया। कहा कि रुद्राभिषेक से रोगों से छुटकरा मिलता है और धन-संपदा में वृद्धि होती है। इस दौरान न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने सपत्नीक कथा में पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन किया।
विज्ञापन

कथावाचक प्रशांत प्रभु ने कहा कि जीवन में कोई कष्ट हो या कोई मनोकामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक करके देखें, निश्चित रूप से अभीष्ट लाभ की प्राप्ति होगी। बताया कि रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावी उपाय है। श्रावण मास या शिवरात्रि के दिन यदि रुद्राभिषेक किया जाए तो इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है। रुद्राभिषेक का अर्थ, भगवान रुद्र का अभिषेक अर्थात शिवलिंग पर रुद्र के मंत्रों के द्वारा अभिषेक करना है।
विज्ञापन

बोले कि शिव को प्रसन्न करने का सबसे श्रेष्ठ तरीका है रुद्राभिषेक करना अथवा श्रेष्ठ ब्राह्मण विद्वानों के द्वारा कराना है। उन्होंने रुद्राभिषेक करने का तरीका भी बताया। इस दौरान आयोजन समिति के हरीशरण वाजपेयी, हरीओम मिश्रा, डॉ. विजय पाठक, नीरज वाजपेयी, अशोक कुमार गुप्ता, उद्योगपति मुनेश्वर सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, नरेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामलीला मैदान पर आयोजित शिव महापुराण की कथा सुनाते श्रद्धालु । संवाद

शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामलीला मैदान पर आयोजित शिव महापुराण की कथा सुनाते श्रद्धालु । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed