{"_id":"5794ec5a4f1c1bcc38c4b69d","slug":"rss-founded-for-culture-saving","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संस्कृति बचाने को हुआ आरएसएस का उदय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संस्कृति बचाने को हुआ आरएसएस का उदय’
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक उमेश ने कहा कि आरएसएस का उदय भारतीय संस्कृति और देश की अखंडता के लिए हुआ है।
वह नगर के प्रयाग नारायण गुप्ता स्मृति धर्मशाला में रविवार को आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर दैवीय आपदाओं में संघ के स्वयं सेवकों ने देश की भरसक सेवा की है। संघ का उद्देश्य किसी को झुकाना नहीं और न ही झुकने की आदत है।
प्रेम नारायण मिश्रा ने कहा कि भारत की आत्मा को देखने के लिए राष्ट्र का चिंतन, शहीदों की कथाओं तथा ऋषि मुनियों के दर्शन एवं उपदेशों की आवश्यकता होती है, जिसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवनरायण शास्त्री और संचालन खंड संघ चालक रामप्रकाश शुक्ला ने किया।
इसके पूर्व संघ के प्रथम सर संघ चालक डा. केशवराम बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिव गोल बैलकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर अनिल गुप्ता, अमित बाजपेयी, जागेश्वर दयाल, दिनेश गुप्ता, रमेश शुक्ला, बाबू सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।