फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Royal throne taken out in a grand procession... devotees throng to catch a glimpse

Shahjahanpur News: धूमधाम से निकाली राजगद्दी...दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Thu, 22 Oct 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Royal throne taken out in a grand procession... devotees throng to catch a glimpse
जलालाबाद में निकली राजगद्दी शोभायात्रा में शामिल देवस्वरूप। संवाद
शाहजहांपुर। रावण वध के बाद बुधवार को खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान से राजगद्दी निकाली गई। श्रीरामलीला समिति और नव चेतना कला परिषद के कलाकारों की ओर से आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रामरथ खींचकर किया। इससे पहले मंगलवार रात करीब 12:15 बजे रावण के पुतला दहन के बाद जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

बुधवार रात को निकाली गई राजगद्दी में मां काली, मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां वैष्णो, श्री शंकर-पार्वती, श्री राधा-कृष्ण और श्री रामदरबार के देवस्वरूप शामिल रहे। हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे, ढोल, तुरही, डीजे और विभिन्न स्थानों से आए रथ आकर्षण का केंद्र रहे। चंदौसी के शंख-डमरू और विशेष रूप से बुलाए गए लिल्ली घोड़ी ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

शोभायात्रा रामजानकी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर खिरनीबाग, बाबा विश्वनाथ मंदिर, मोहनगंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर, भोलेनाथ मंदिर, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, अंजनेश्वर हनुमान मंदिर, बनखंडीनाथ मंदिर, कच्चा कटरा और कोतवाली चौक समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने देवस्वरूपों का पूजन और आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालीचरण रोड पर रात्रि विश्राम के बाद शोभायात्रा 22 अक्तूबर को सुबह सात बजे फिर शुरू होगी। छोटे चौक पर सुबह 7:30 से 8 बजे तक भरत मिलाप होगा। इसके बाद शोभायात्रा विभिन्न मंदिरों से होते हुए दलेलगंज स्थित रामजानकी मंदिर पहुंचेगी, जहां देवस्वरूपों का पूजन कर शोभायात्रा का समापन होगा।
शोभायात्रा में मेला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
-----------------
राजतिलक शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत
जलालाबाद। नगर में चल रही रामलीला के तहत बुधवार रात भगवान श्रीराम के राजतिलक की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगर में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ परशुराम मंदिर से हुआ। नगर भ्रमण के बाद देर रात रामलीला मैदान पहुंची, जहां मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने देवस्वरूपों की आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। यहां शिव मंदिर संस्थान की ओर से भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया।

शोभायात्रा में शामिल देवस्वरूपों का बबुआ पाठक, अन्नू सेठ और हरिश्चंद्र गुप्ता के आवास तथा नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा में भोग लगाकर आरती की गई। इस दौरान गोपाल द्विवेदी समेत रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और शिव मंदिर के प्रशांत सक्सेना, अजय शंकर, विमल ओमर व महेश ओमर व्यवस्था में लगे रहे। संवाद

जलालाबाद में निकली राजगद्दी शोभायात्रा में शामिल देवस्वरूप। संवाद

जलालाबाद में निकली राजगद्दी शोभायात्रा में शामिल देवस्वरूप। संवाद

जलालाबाद में निकली राजगद्दी शोभायात्रा में शामिल देवस्वरूप। संवाद

जलालाबाद में निकली राजगद्दी शोभायात्रा में शामिल देवस्वरूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed