फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rout diaversion

कल सुबह से शाम तक यातायात को बंद रहेगी हुलासनगरा क्रॉसिंग

Sun, 10 Oct 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
rout diaversion
शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा। उत्तर रेलवे (रेल पथ अनुभाग) के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद और परिवहन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर 11 अक्तूबर को डाउन लाइन के रखरखाव और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसलिए हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग सुबह से शाम तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

इसे देखते रेलवे के एसएसई ने अधिकारियों से बरेली और लखनऊ की ओर आने-जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्गों से निकालना सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया है कि पटरी पर मरम्मत कार्य कितने घंटे किया जाएगा। क्रॉसिंग पर ट्रैक की मरम्मत होने या जाम लगने की दशा में कटरा से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को खैरपुर चौराहा से जैतीपुर होकर आगे फतेहगंज पूर्वी निकाला जाता है।
विज्ञापन

बरेली से लखनऊ जाने वाले वाहन फरीदपुर से खुदागंज की ओर मोड़ दिए जाते हैं जो कटरा होकर हाईवे पहुंचते हैं। लेकिन बारिश में हाईवे के ये दोनों वैकल्पिक मार्ग जर्जर हो चुके हैं। इसलिए माना जा रहा है कि क्रॉसिंग बंद होने के दौरान इन मार्गों पर भारी वाहन फंसने अथवा पलटने से हाईवे का यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान वैकल्पिक मार्गों भारी वाहनों के आने-जाने लायक बनाए रखने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। दोनों विभागों के अधिकारियों से कहा है कि वे अपने हिस्से के वैकल्पि मार्गों की रविवार शाम तक मरम्मत करा लें।
- रामसेवक द्विवेदी, नोडल अधिकारी (हाईवे)/एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed