फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rose day

‘रेड रोज’ देकर विश किया ‘रोज डे’

Sun, 08 Feb 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
rose day
वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी की ‘रोज डे’ पर प्रेमी-प्रेमिकाओं ने एक-दूसरे को ‘रेड रोज’ देकर विश किया। वहीं दोस्तों ने सफेद गुलाब देकर अपने दोस्तों को रोज डे विश किया। कुछ लोगों ने गुलाबों के गुलदस्ते बनवाकर भी दिए। इससे फ्लोरिस्ट शॉप पर सारे दिन ग्राहकों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

फरवरी महीने का इंतजार अधिकांश प्रेमी-प्रेमिकाओं को रहता है। क्योंकि इस महीने की 14 तारीख को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इससे पहले सात फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। इस वीक के पहले दिन यानी सात फरवरी को ‘रोज डे’ मनाया जाता है। जिले में भी युवकों और युवतियों ने रोज डे मनाया। शहर के शहीद पार्क, रेलवे स्टेशन, कैंट क्षेत्र के कुछ स्थानों सहित शहर के कई रेस्टोरेंट्स पर प्रेमी-प्रेमिकाओं ने एक दूसरे को गुलाब दिए। वहीं, शहर के स्कूल-कॉलेजों में भी चोरी-चुपके से एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर रोज डे विश किया गया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिके
डंडी वाले गुलाब  
घंटाघर स्थित महक फ्लोरिस्ट की दुकान पर बैठे महेंद्र कुमार ने बताया कि रोज डे पर सबसे अधिक बिक्री डंडी वाले गुलाब के फूलों की हुईं। कहा कि उनकी दुकान पर ही करीब एक हजार गुलाब के फूल बिक गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच रुपये का गुलाब 25 में बिका
रोड डे पर गुलाबों की काफी बिक्री हुई। इससे दुकानदारों ने भारी मात्रा में गुलाब के फूल रख लिए थे। बावजूद इसके आमतौर पर पांच रुपये में बिकने वाला गुलाब 10, 15, 20 और लास्ट में 25 रुपये तक का बिका।

सोशलसाइट्स पर रही
‘रोज डे’ की धूम
शनिवार को फेसबुक, ट्विटर, वाट्स एप, हाइक जैसी सोशलसाइट्स पर भी ‘रोज डे’ की धूम मची रही। फेसबुक पर जहां लोगों ने अपने एकाउंट पर हैप्पी रोज डे पोस्ट कर दिया। वहीं तमाम लोगों ने वाट्स पर जुड़े अपने करीबियों को रोज डे के मैसेज और गुलाब के फूलों की फोटो भेजकर बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed