फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rosa was recovered looted rice from Mandi

रोजा मंडी से बरामद हुआ लूटा गया चावल

Sat, 26 Dec 2015 11:32 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sat, 26 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rosa was recovered looted rice from Mandi
छह दिन पहले पुवायां क्षेत्र से लूटे गए चावल को रोजा मंडी के एक आढ़ती के गोदाम से बरामद कर लिया गया है, जबकि ट्रक एक दिन पहले ही हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र से बरामद हो चुका है। इस मामले में पुलिस ने रोजा के एक आढ़ती सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है। चावल भरे गोदाम को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मामले में आढ़ती और राइस मिलर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 20 दिसंबर की रात को पुवायां थाना क्षेत्र के आढ़ती सुनील गुप्ता ने अपनी फर्म मालती राइस मिल से दो ट्रक चावल शाहजहांपुर भेजा था। अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रक के चालक और हेल्पर को बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया था और चावल भरा ट्रक लूट ले गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र में ट्रक को लावारिस हालत में बरामद किया जा चुका है। शनिवार की दोपहर रोजा पुलिस को सूचना मिली कि रोजा मंडी में एक आढ़ती के गोदाम में लूटे गए चावलों को रखा गया है। पुलिस के जवान मौके पर गए तो वहां चावल के बोरों की अदला-बदली कर रहे पांच गुर्गों व लूटे गए चावल की खरीद करने वाले आढ़ती और मुनीम को हिरासत में लिया है, जिन्होंने इस लूट में शामिल लोधीपुर के एक शातिर सहित कई लोगों के राज कबूले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चावल के इस गोरखधंधे में जमुका दोराहे के राइस मिलर का हाथ होने के संकेत दिए हैं। पकड़े गये लोगों ने बताया कि बरामद माल का मार्का बदलकर जमुका की एक राइस मिल में भेजा जाना था। मौके से करीब 270 बोरा क्विंटल चावल बरामद किया गया है।

रोजा पुलिस की इस कामयाबी की जानकारी पाकर सीओ सदर अनुराग दर्शन, सीओ पुवायां उमेश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक पुवायां आरके यादव सहित क्राइम ब्रांच की टीम रोजा थाने में डेरा जमाए हुए है। पुलिस ने रोजा मंडी के एक आढ़ती उसके मुनीम और दो अन्य लोगो को हिरासत में लिया है, जिनसे ट्रक लूटकांड के अहम सुराग मिले हैं। इस पूरे मामले की जानकारी लेने पर पुलिस ने कोई टिप्पणी नहीं की है अलबत्ता जल्दी ही एक बड़े खुलासे का संकेत जरूर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed