फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Robbery in teacher house

बेखौफ लुटेरों ने शिक्षक के घर डाका डाला, उड़ाए लाखों की नकदी और जेवरात

Tue, 07 Jan 2020 07:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Robbery in teacher house
शिक्षक से पूछताछ करते एसओ खुटार - फोटो : POWAYAN
खुटार/पुवायां। बेखौफ बदमाशों ने सोमवार रात खुटार थाना क्षेत्र के रामपुर कलां में शिक्षक के घर में डकैती डालकर करीब सवा लाख रुपये की नकदी सहित ढाई लाख के जेवर लूट लिए। बदमाशों मकान में ही बनी एक दुकान का शटर तोड़कर घर में दाखिल हुए। फिर तमंचे की नोक पर लेकर शिक्षक को परिवार सहित बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया और लूटपाट कर फरार हो गए। वारदात के वक्त चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस खड़ी रही, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं गई।
विज्ञापन

तिलहर निवासी इकबाल अहमद खुटार क्षेत्र के गांव टाहखुर्द कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ गांव रामपुर कलां में साजिद खां के मकान में किराये पर रहते हैं। इसी मकान में साजिद की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान हैं। शिक्षक इकबाल के मुताबिक सोमवार रात करीब तीन बजे छह सशस्त्र नकाबपोश बदमाश मकान के आगे बनी दुकानों का शटर साइड से उखाड़कर अंदर घुस गए। दुकान के अंदर लगा एक दरवाजा घर के अंदर खुलता है, जिसके जरिये वे आंगन में पहुंच गए। फिर कमरे में पहुंचे। जहां वह बच्चों सहित सो रहे थे। आहट होने पर उनकी आंख खुली तो एक डकैत ने उनकी कनपटी पर तमंचा टिका दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी की चाबी छीन ली। शोर होने पर पत्नी और बच्चे भी जाग गए, जिस पर बदमाशों ने पत्नी शहाना खान पर भी तमंचा तानकर जान से मार देने की धमकी दी और पत्नी के दुपट्टे से उन्हें बांधकर औंधा लिटा दिया। फिर पत्नी बच्चों के साथ ही उनके ऊपर से रजाई डाल दी।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी से 15 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, झाले, कुंडल, दो जोड़ी पायल आदि जेवर लूट लिए। डकैती के बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बदमाशों ने जाने के बाद पत्नी से उन्हें बंधन मुक्त किया, इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पड़ोसियों और मकान मालिक को दी। मकान मालिक जनपद लखीमपुर के कोतवाली मोहम्म्दी क्षेत्र के गांव पड़सर निवासी साजिद खां ने बताया कि डकैत उनकी दुकान में व्यापारी को देने के लिए रखे एक लाख रुपये भी लूट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसओ तेजपाल सिंह ने फोर्स के साथ मौका मुआयना किया और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। वारदात की जानकारी होने पर कस्बे के व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारी भारी संख्या में थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
फोरेसिंक टीम ने की जांच
जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। वहीं डॉग स्क्वॉड प्रभारी नीत प्रकाश वर्मा खोजी डॉगी लूसी को लेकर पहुंचे और पड़ताल की।
सभी बदमाशों के पास थे तमंचे
शिक्षक के अनुसार सभी छह डकैतों के पास तमंचे थे। डकैत मुंह पर नकाब लगाए थे, जिससे सिर्फ उनकी आंखें दिख रही थीं। बदमाश युवक लग रहे थे और सभी स्थानीय भाषा बोल रहे थे।
मकान के दोनों ओर मौजूद थी पुलिस
रामपुर कलां में जिस घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है उसके एक ओर लगभग 80 मीटर दूर यूपी 112 की पीआरवी और दूसरी ओर 50 मीटर दूर हलके के दो सिपाही रात भर मौजूद थे, लेकिन उनको शटर उखाड़ने और डकैती का पता ही नहीं चल सका।
डकैती पुलिस की लापरवाही का परिणाम, जल्द हो खुलासा
रामपुर कलां के व्यापार मंडल अध्यक्ष मनजीत सिंह मल्ली के नेतृत्व में महामंत्री जईस, कोषाध्यक्ष साबी सिंह, मनजीत सिंह लैल, बलविंदर सिंह, बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, सत्तार खां सहित तमाम व्यापारी थाने पहुंचे और डकैती पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना पुलिस की लापरवाही का परिणाम है। व्यापारियों ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे की मांग की।

डेढ़ लाख की लूट का अब तक खुलासा नहीं
22 दिसंबर को फिल्पकार्ट के डिलीवरी मैन से बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम नकदी सहित डेढ़ लाख का माल लूट लिया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन बदमाशों का सुराग लगाने में नाकामयाब रही। इसके पीछे खुटार पुलिस सुस्त ही मुख्य वजह मानी जा रही है। दरअसल वारदात के बाद कुछ समय तो पुलिस ने हाथ पांव मारे, पर जैसी ही वारदात को कुछ दिन बीते जांच ठंडे बस्ते में डाल दी।
शिक्षक और दुकानदार की ओर से तहरीरें मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- तेजपाल सिंह, एसओ खुटार

डकैती का शिकार शिक्षक और उनकी पत्नी

डकैती का शिकार शिक्षक और उनकी पत्नी- फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed