फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways personnel performance against MD

रोडवेज कर्मियों का एमडी के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 28 Oct 2015 08:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 28 Oct 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways personnel performance against MD
शासन स्तर पर लंबित नौ सूत्री मांग पत्र लंबित रखे जाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार को बस स्टेशन परिसर में गेट मीटिंग करके प्रबंध निदेशक के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही इस मौके पर प्रस्ताव पारित करके प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को आधी रात से रोडवेज बसों का चक्का जाम कर देने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए परिषद के शाखा अध्यक्ष राजेश पांडेय ने इस बात पर आक्रोश जताया कि संगठन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निगम प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रबंध निदेशक को दिए गए मांग पत्र और हड़ताल के नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया गया। उपाध्यक्ष राकेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मांगों पर जल्द अनुकूल निर्णय नहीं किया गया तो शासन को दिए गए नोटिस के अनुरूप चार नवंबर को आधी रात से 12 घंटे तक बसों का चक्का जाम रखा जाएगा।
विज्ञापन

शाखा मंत्री विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि चक्का जाम हड़ताल के पहले एक नवंबर से बेमियादी विरोध प्रदर्शन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने आंदोलन के दौरान कर्मचारियों से एकजुट रहने का आग्रह किया। प्रदर्शन में ओमकार सक्सेना, सुशील त्रिवेदी, वीर सिंह, कृपाल सिंह, उमेश चंद्र पांडेय, ओमवती, अतिरेक मिश्रा, नीता श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा, अनुराधा सक्सेेना, देशपाल सिंह, संतोष शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed