फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   roadways

रोडवेज कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी

Thu, 12 Mar 2015 12:44 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 12 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
roadways
विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा रोडवेज कर्मियों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को रोडवेज कर्मियों ने एकत्रित होकर अपनी ताकत का एहसास कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने कहा कि परिषद की नीतियों के अनुसार विरोध प्रदर्शन करते रहना है। साथ ही विभागीय कर्तव्यों का निर्वहन भी करना है। प्रांतीय प्रतिनिधि ओमकार सक्सेना ने कहा कि शाहजहांपुर सहित पूरे प्रदेश में रोडवेजकर्र्मी और संविदाकर्मी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही 13 सूत्री मांग पत्र पूरा करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शाखाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि जब तक डग्गामार वाहन बंद नहीं होते, तब तक कर्मचारियों की कटौती होती रहेगी। इस दौरान शाखामंत्री राकेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, संयुक्त मंत्री दीपक सक्सेना, नीता श्रीवास्तव, उमेश चंद्र पांडेय, अर्चना मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, सुनील सिंह, सौरभ शर्मा,  अतिरेक मिश्रा, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed