फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   roadway bus, train

त्योहारों को लेकर बढ़ाई रोडवेज बसों और ट्रेनों की संख्या

Sat, 06 Nov 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
roadway bus, train
शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दीपावली और भैया दूज को ध्यान में रखकर रोडवेज और रेलवे ने व्यवस्था कर ली है। रोडवेज ने 188 बसें चलाई हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बसें दिल्ली के लिए चली हैं। ट्रेनों की संख्या भी बढ़ी है। हालांकि ट्रेनों में रिजर्वेशन की व्यवस्था के बावजूद खासी भीड़ है।
विज्ञापन

पविहन केंद्र प्रभारी संजीव निगम ने बताया कि छोटी दिवाली से भैया दूज के त्योहार को लेकर यात्रियों की संख्या दिल्ली, बरेली व लखनऊ रूट पर बढ़ेगी। इसके लिए दिल्ली रूट पर बुधवार को 50 बसें भेजी गई हैं। वहीं, लखनऊ और बरेली रूट पर भी बसें बढ़ाई गई है। लोकल स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन रोजाना की तरह ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भैया दूज तक रोडवेज बस स्टैंड पर अच्छी खासी भीड़ रहगी। लोकल रूट पर पुवायां, जलालाबाद, तिलहर, कलान को जाने वाली बसों को भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए संचालित किया जाएगा। एआरएम एसके वर्मा ने बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के संचालन और यात्री सुविधाओं को लेकर जायजा लिया। उन्होंने परिवहन केंद्र प्रभारी को बसों का लगातार संचालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने के बावजूद सीटें फुल
ट्रेनों पर त्योहारी सीजन का असर साफ नजर आ रहा है। दीपावली के चलते रेलवे ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है। इसके बावजूद दिल्ली से आने वाली ट्रेनें रोजाना फुल होकर आ रही हैं। कोविड-19 के चलते ट्रेनों में रिजर्वेंशन पर ही यात्रा करने की सुविधा है। ऐसे में सभी ट्रेनों में सीटें फुल चल रहीं हैं। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम के मुताबिक दिल्ली से आने-जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 100 के आसपास चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed